Movie prime
Ad

इजराइल और अमेरिका का ईरान पर हमला जारी, ईरान भी कर रहा जवाबी हमले

ईरान ने दी है बहुत बड़े जवाबी हमले की चेतावनी, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-वे ऐसा न करें

Ad

 
hamla
WhatsApp Group Join Now

Ad
ईरानी सेना के नए प्रमुख बनाए गये अहमद वाहिदी, बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला

नई दिल्ली। तेहरान से मिल रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजराइल और अमेरिका का ईरान पर हमला जारी है। दूसरी ओर ईरान की ओर से भी जवाबी हमले किये जा रहे हैं। युद्ध शुरू होने के दूसरे दिन रविवार को ईरान में कई जगहों पर धमाके की आवाज सुनी गई। 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उसके एक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए। इसके साथ ही हमले में उनकी बेटी, दामाद, नाती भी मारी गईं। इसके साथ ही रविवार को सुबह ईरानी मीडिया ने भी खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि कर दी। इन हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर भी मारे गये हैं। खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान के लोगों में जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है। कई जगहों पर लोग सड़कों पर पोस्टरों के साथ देखे जा रहे है।

Ad
Ad

hamla

इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि ईरानी सेना के नए प्रमुख अहमद वाहिदी बना दिये गये है और उन्होंने कमान सम्भाल ली है। बहरीन गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका -इजराइल हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई के बीच एक ड्रोन ने बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया। इससे सामान का नुकसान हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। एक्स पर पोस्ट में बहरीन के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एयरपोर्ट पर हमला हुआ था। इसके बाद इमरजेंसी प्रोटोकॉल चालू कर दिए गए थे। मंत्रालय ने कहाकि बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ड्रोन से निशाना बनाया गया था। उधर, ईरान ने बहुत बड़ा हमला करने की चेतावनी दे दी है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे। इतना जोरदार जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर इतनी जोर से हमला करेंगे जितनी पहले कभी नहीं किया गया।

Ad

hamla
 

Ad