Movie prime
PMC_Hospital

राष्ट्रपति के बेटे ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर को किया खारिज, कहा-वह पूरी तरह सुरक्षित

अमेरिका-इस्राइल हमले में घायल होने की खबरों का किया खंडन

Ad

 
khamnei
WhatsApp Group Join Now

Ad
आईआरजीसी ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाने में निभाई बड़ी भूमिका 

नई दिल्ली। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबरों को राष्ट्रपति के बेटे ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया है कि खामेनेई पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों खमेनई के अमेरिका और इस्राइल के हमले में घायल होने की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद से इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं हो रही थीं। 

Ad
Ad

इस बीच बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति के बेटे ने यह नई जानकारी दी। बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस्राइल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के दौरान मोजतबा घायल हो गए हैं। इस पर राष्ट्रपति के बेटे और सरकारी सलाहकार यूसुफ पेजेश्कियान ने बताया कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि मोजतबा के घायल होने की खबरें उन्होंने भी सुनी थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसे लोगों से बात की जिनके खामेनेई से सीधे संपर्क हैं। उन लोगों ने पुष्टि की है कि मोजतबा खामेनेई बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Ad

गौरतलब है कि इससे पहले ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई को रमजान युद्ध का एक घायल योद्धा बताया था। हालांकि टीवी रिपोर्ट में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्हें किस तरह की चोट लगी है या उनकी हालत कैसी है। सूत्रों के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी आईआरजीसी ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। गार्ड्स का मानना है कि मोजतबा उनकी कट्टरपंथी नीतियों का समर्थन करेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं और धार्मिक गुरुओं ने इस फैसले का विरोध किया था। लेकिन आईआरजीसी ने उनके विरोध को दरकिनार कर दिया। इसी वजह से उनकी नियुक्ति के आधिकारिक एलान में कुछ घंटों की देरी हुई थी।

Ad

जानकारों का कहना है कि मोजतबा खामेनेई के आने से ईरान में सेना का दखल और बढ़ सकता है। पूर्व अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आईआरजीसी की बढ़ती पकड़ से ईरान एक सैन्य देश में बदल सकता है। इससे सरकार की धार्मिक पहचान कमजोर हो सकती है और जनता के बीच उसका समर्थन कम हो सकता है। आने वाले समय में ईरान की विदेश नीति और भी आक्रामक हो सकती है। इस बदलाव से सरकार के सामने घरेलू और बाहरी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वॉशिंगटन में कहा कि ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई शांति से नहीं रह पाएंगे और इसकी संभावना है कि वह ईरान से बातचीत करें। लेकिन शर्तों पर निर्भर करेगा। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि कोई भी चालाकी करने पर देश का अंत हो सकता है।