Movie prime
Ad

भारत-पाकिस्तान में युद्ध विराम पर सहमति, अमेरिका की मध्यस्थता से बनी सहमति

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की: आज शाम 5 बजे से ज़मीन, आकाश और समुद्र में सभी सैन्य कार्रवाई बंद 

Ad

 
indo-pak
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

पाकिस्तान DGMO ने भारत को दोपहर 3:35 बजे फोन किया, जिसके बाद युद्ध विराम पर सहमति बनी

12 मई को दोपहर 12 बजे दोबारा DGMO स्तर पर बातचीत होगी

नई दिल्ली, भदैनी मिरर। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सैन्य तनाव और संघर्ष के बाद एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका की मध्यस्थता और कूटनीतिक प्रयासों के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमति व्यक्त की है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम की पुष्टि अमेरिका, भारत और पाकिस्तान तीनों देशों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई है।

Ad
Ad
Ad

ट्रंप ने दी घोषणा, रातभर चली बातचीत रंग लाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।”

Ad

भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है।

भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा। - एस. जयशंकर (विदेश मंत्री, भारत सरकार )

 

Bhadaini Mirror

अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस पहल की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया: “पिछले 48 घंटों में, हमने भारत और पाकिस्तान के कई वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। दोनों देश अब तटस्थ स्थल पर बातचीत के लिए भी सहमत हुए हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री शरीफ की शांति के मार्ग को अपनाने के निर्णय की सराहना करते हैं।”

Ad

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर, और एनएसए असीम मलिक से गहन वार्ताएं हुईं।

life line hospital

पाकिस्तान की ओर से भी पुष्टि


पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की कि भारत और पाकिस्तान अब तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम को लागू करेंगे। हालांकि इस युद्ध विराम को अमेरिका की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है, लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे सैन्य स्तर पर बातचीत के बाद लिया गया।

डीजीएमओ स्तर की बातचीत में बनी सहमति


विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि “पाकिस्तानी सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO से फोन पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि आज शाम 5 बजे से जमीन, आकाश और समुद्र में हर तरह की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी बंद कर दी जाएगी।” इस वार्ता के बाद दोनों देशों की सेनाओं को युद्ध विराम के निर्देश तत्काल प्रभाव से दे दिए गए हैं। दोनों सेनाओं के डीजीएमओ 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से वार्ता करेंगे।

Navneeta

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB