Movie prime
PMC_Hospital

आईआईटी-बीएचयू एलुमिनस अनिल चक्रवर्ती बने Adobe के नए सीईओ, शांतनु नारायण की लेंगे जगह

बीएचयू से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और एमआईटी से पीएचडी करने वाले अनिल चक्रवर्ती 1 दिसंबर 2026 से संभालेंगे कंपनी की कमान, शांतनु नारायण बनेंगे कार्यकारी अध्यक्ष।

Ad

 
adobe CEO
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब (Adobe) में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। आईआईटी-बीएचयू (IIT-BHU) के पूर्व छात्र और एमआईटी (MIT) के ग्रेजुएट अनिल चक्रवर्ती को कंपनी का नया राष्ट्रपति और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे शांतनु नारायण की जगह लेंगे।

Ad
Ad

कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, एडोब के कस्टमर एक्सपीरियंस ऑर्डिनेशन बिजनेस और वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशन के अध्यक्ष रहे अनिल चक्रवर्ती 1 दिसंबर 2026 से आधिकारिक तौर पर कंपनी के नए सीईओ का पद संभालेंगे और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल होंगे। वहीं, मौजूदा सीईओ शांतनु नारायण अब कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chair) की भूमिका में रहेंगे और इस बदलाव को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए चक्रवर्ती के साथ मिलकर काम करेंगे।

Ad

कौन हैं अनिल चक्रवर्ती?

अनिल चक्रवर्ती ने वाराणसी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने साल 1995 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से अपनी पीएचडी पूरी की। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने मै McKinsey and Company के साथ जुड़कर काम किया। इसके बाद फरवरी 2000 में वे लॉजिकटियर (Logictier) से जुड़े और दिसंबर 2001 में वेरिसन (Verisign) में डायरेक्टर ऑफ प्रोडक्ट मैनेजमेंट बने।

Ad

Ad

चक्रवर्ती ने मई 2004 में सिमांतक (Symantec) का दामन थामा और वहां नौ वर्षों तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। सिमांतक में वे सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ एंटरप्राइज प्रोडक्ट ऑपरेशन और बाद में इंफॉर्मेशन एंड सिक्योरिटी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रहे। इसके अलावा, उन्होंने अगस्त 2015 से जनवरी 2020 तक छह साल तक इनफॉरमैटिका (Informatica) के सीईओ के रूप में भी काम किया है। उन्होंने यूएसएए फेडरल सेविंग्स बैंक, एनिसिस और एफआईएस जैसे संस्थानों में स्वतंत्र बोर्ड मेंबर के तौर पर भी सेवा दी है।

जनवरी 2020 में जुड़े थे एडोब से

अनिल चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर के तौर पर एडोब से जुड़े थे, जहां वे डिजिटल एक्सपीरियंस बिजनेस का नेतृत्व कर रहे थे। इसके बाद उन्हें एडोब के वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

CEO बनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल चक्रवर्ती ने कहा कि वे इस अवसर से बेहद सम्मानित और ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में कंपनी को आगे बढ़ाने और ग्राहकों की सेवा करने के लिए कर्मचारियों और शांतनु नारायण के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। वहीं, शांतनु नारायण ने चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए उन्हें मूल्यों, सत्यनिष्ठा और व्यवसाय की गहरी समझ रखने वाला एक अनुभवी नेता बताया है।