Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis आधी भारतीय, बेटे का मध्य नाम ‘Sekhar’ Nobel Laureate S. Chandrasekhar के नाम पर
पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलासा-Neuralink की डायरेक्टर Shivon Zilis का भारतीय कनेक्शन, Musk ने बताया चारों बच्चों के नाम भी
भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क। टेक अरबपति Elon Musk ने अपनी पार्टनर और Neuralink की शीर्ष अधिकारी Shivon Zilis के भारतीय कनेक्शन का खुलासा किया है। Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट ‘People by WTF’ में बातचीत के दौरान Musk ने बताया कि Shivon Zilis “half-Indian” हैं और उनके एक बेटे का मध्य नाम Sekhar भारतीय-अमेरिकी प्रसिद्ध खगोलभौतिकीविद और नोबेल विजेता Subrahmanyan Chandrasekhar के सम्मान में रखा गया है।



Musk ने कहा, “One of my sons with her, his middle name is Sekhar, after Chandrasekhar.”
Chandrasekhar को 1983 में फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।
Shivon Zilis: अपनापन भारत से, जीवन कनाडा में
Elon Musk ने बताया कि Shivon Zilis को जन्म के बाद गोद दे दिया गया था और उनका पालन-पोषण कनाडा में हुआ। उन्होंने कहा, “She was given up for adoption… grew up in Canada. I think her father was an exchange student at the university.”

Shivon, Musk के Neuralink प्रोजेक्ट में Director of Operations and Special Projects के रूप में कार्यरत हैं।
Elon Musk ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी और Shivon की चार संताने हैं-
- जुड़वां Strider और Azure
- बेटी Arcadia
- बेटा Seldon Lycurgus
कौन हैं Shivon Zilis? जानिए पूरी प्रोफ़ाइल
जन्म और शिक्षा
- जन्म: 1986, Ontario (कनाडा)
- नागरिकता: कनाडा व USA
- शिक्षा: Yale University से Economics और Philosophy में डिग्री
- Yale महिलाओं की Ice Hockey टीम में बतौर गोलकीपर खेल चुकी हैं
करियर की शुरुआत

- करियर की शुरुआत IBM से
- इसके बाद Bloomberg Beta में काम-AI और Machine Intelligence मामलों की विशेषज्ञ
- Forbes ने 2015 में उन्हें “30 Under 30 -Venture Capital” में शामिल किया
OpenAI से Neuralink तक का सफर
- 2016 में OpenAI जॉइन किया-सबसे कम उम्र की बोर्ड सदस्य बनीं (2023 तक)
- यहीं से Elon Musk से जुड़ाव बढ़ा
- 2017 में Neuralink से जुड़ीं-Operations और Special Projects की हेड बनीं
- 2023 में Shield AI के बोर्ड में भी शामिल हुईं
क्यों चर्चा में हैं Shivon Zilis?
Elon Musk और Shivon Zilis अपने निजी जीवन को काफी निजी रखते हैं, लेकिन Musk के भारतीय कनेक्शन वाले इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। खासकर Chandrasekhar को सम्मान देने की उनकी भावना भारत में काफी सराही जा रही है।
