Movie prime
PMC_Hospital

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन खतरा: बारामुल्ला से लेकर भुज तक 26 स्थानों पर ड्रोन गतिविधि, जाने कहा-कहा आज हुआ हमला

भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम से हवाई खतरों को नाकाम किया

Ad

 
Drone Attack
WhatsApp Group Join Now

Ad

सुरक्षा बल उच्च सतर्कता पर, स्थिति की निरंतर निगरानी जारी

सेना की अपील: सीमावर्ती नागरिक सतर्क रहें, अनावश्यक आवाजाही से बचें 

नई दिल्ली/जम्मू, भदैनी मिरर। भारत और पाक के बीच तनाव घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार की रात पाकिस्तान की भारी तबाही के बाद भी शाम ढलते ही शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने "नापाक" हरकत शुरु कर दिया है। उत्तर में जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में गुजरात के भुज तक, भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के करीब कुल 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन ड्रोन की पहचान नागरिक और सैन्य ठिकानों पर संभावित हमले करने वाले सशस्त्र उपकरणों के रूप में हुई है।

Ad

 

Bhadaini Mirror

ड्रोन गतिविधि जिन स्थानों पर दर्ज की गई है, उनमें बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, लालगढ़ जट्टा, लाखी नाला समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं।
life line hospital
फिरोजपुर में ड्रोन हमला, नागरिक घायल
फिरोजपुर में ड्रोन हमले ने एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसमें एक परिवार का सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, घायल को उपचार प्रदान किया गया है और सुरक्षाबलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया।
Ad
काउंटर-ड्रोन सिस्टम से हो रहा जवाब
भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से सतर्क हैं और सभी हवाई खतरों से निपटने के लिए उन्नत काउंटर-ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Ad
 सतर्क रहें, अफवाहों से बचें
भारतीय सेना ने सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्कता और सावधानी जरूरी है। नागरिकों से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
Navneeta