Movie prime
PMC_Hospital

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से तबाही : 622 लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, कई गांव मलबे में तब्दील

Ad

 
Earthquake
WhatsApp Group Join Now

Ad

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तालिबान प्रशासन के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1300 से ज्यादा घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

भूकंप के झटके और तबाही

रविवार देर रात नंगरहार और कुनार प्रांतों में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद 4.5 से 5.2 तीव्रता के तीन और झटके महसूस किए गए। कंपन का असर राजधानी काबुल और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक देखने को मिला। पहाड़ी क्षेत्र कुनार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां कई गांव पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए।

Ad
Ad

Sunny Valley

राहत कार्यों में मुश्किल

भूकंप के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे राहत और बचाव टीमों के लिए प्रभावित इलाकों तक पहुंचना कठिन हो गया है। तालिबान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की अपील की है, ताकि फंसे हुए लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने बताया कि कुनार और नंगरहार में कई गांव पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। चिकित्सा दल प्रभावित इलाकों में पहुंच गए हैं, लेकिन सीमित संसाधनों की वजह से काम धीमा है।

Ad

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि अब तक सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। कई इलाकों तक टीमों की पहुंच नहीं हो पाई है, ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

क्यों भूकंप प्रभावित है अफगानिस्तान

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर, आठ किलोमीटर गहराई में था। कम गहराई वाले भूकंप अक्सर ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

Ad

अफगानिस्तान एक बड़े भूकंपीय फॉल्ट ज़ोन पर बसा है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर होती रहती है। यही कारण है कि यह क्षेत्र एशिया के सबसे भूकंप-संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। अक्टूबर 2023 में भी यहां 6.3 तीव्रता के भूकंप से करीब 4,000 लोग मारे गए थे।