Movie prime
PMC_Hospital

SCO बैठक के बाद ट्रंप का भारत को लेकर बड़ा बयान, कहा- अब देर हो गई… 

Ad

 
Trump
WhatsApp Group Join Now

Ad

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के बीच व्यापार को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ है। ट्रंप पहले भारत समेत कई देशों पर 25% टैरिफ लगा चुके थे, लेकिन कुछ समय बाद केवल भारत पर और कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया, जिससे कुल शुल्क 50% हो गया। इस बीच ऐसी खबरें भी आई थीं कि ट्रंप को उम्मीद थी कि पीएम मोदी उनकी नोबेल पुरस्कार के लिए सिफारिश करेंगे, लेकिन ऐसा न होने पर उनका रुख भारत को लेकर और सख्त ही रहा।

Ad
Ad

एससीओ बैठक के बाद ट्रंप का बयान

पिछले रविवार चीन में हुई एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए। इस मुलाकात की चर्चा पूरी दुनिया में रही और माना जा रहा है कि इसने ट्रंप को भी परेशान किया। बैठक के अगले ही दिन यानी सोमवार को उन्होंने भारत पर बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा, “भारत ने अब अपने टैरिफ घटाने की पेशकश की है, लेकिन यह फैसला काफी देर से लिया गया है। इसे सालों पहले लागू होना चाहिए था।”

Ad

Sunny Valley

‘अमेरिका है भारत का बड़ा ग्राहक’

ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत और अमेरिका का व्यापार पूरी तरह असंतुलित है। उनके अनुसार, अमेरिका भारत को बहुत कम सामान बेचता है। जबकि भारत, अमेरिका को बड़ी मात्रा में अपने उत्पाद बेचता है। भारत अपना तेल और रक्षा उपकरण ज्यादातर रूस से खरीदता है, अमेरिका से बहुत कम। ट्रंप का कहना है कि दशकों से यह रिश्ता पूरी तरह से एकतरफा बना हुआ है।

Ad

सोशल मीडिया पर सफाई

अपने बयान के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत ने अमेरिका से हमेशा ज्यादा टैरिफ वसूला, जिसकी वजह से अमेरिकी कंपनियां वहां कारोबार नहीं कर पाईं। उन्होंने इसे “एकतरफा आपदा” बताया और अंत में लिखा—
“ये बस कुछ सरल तथ्य हैं, जिन पर लोगों को विचार करना चाहिए।”