Movie prime
PMC_Hospital

बनारस में नाव संचालन ठप: जेल में बंद साथियों की रिहाई की मांग पर नाविकों का विरोध, प्रशाशन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी| वाराणसी में नाविक समाज ने सोमवार को अपने 14 साथियों की रिहाई और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाव संचालन बंद कर दिया। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाविकों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है और जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Ad
Ad

अस्सी से राजघाट के बीच करीब साढ़े तीन हजार नावें चलती हैं, लेकिन सोमवार को सभी नावें किनारे लगी रहीं। नाविकों का कहना है कि पिछले सात वर्षों में नावों की संख्या दोगुनी हो गई है, लेकिन नगर निगम लाइसेंस जारी करने में देरी कर रहा है**। करीब 800 से अधिक नावों का पंजीकरण अब भी लंबित है, जिससे नाविकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Ad

नाव संचालन ठप होने से पर्यटक भी निराश लौट रहे हैं, क्योंकि गंगा में नौका विहार वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक है। नाविकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।