Movie prime
PMC_Hospital

World Kidney Day: एपेक्स हॉस्पिटल में स्वस्थ किडनी पर जागरूकता सत्र, छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

वाराणसी के एपेक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल में किडनी रोग, ट्रांसप्लांट और आधुनिक इलाज पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Ad

 
Apex
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, गुर्दा रोग संस्थान वाराणसी में स्वस्थ किडनी और गुर्दा प्रत्यारोपण विषय पर जागरूकता सत्र और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों, उनके बचाव और आधुनिक उपचार के बारे में जागरूक करना था।

Ad
Ad

कार्यक्रम का आयोजन एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में किया गया। इसमें अस्पताल के नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और डायलिसिस यूनिट के साथ-साथ एपेक्स के नर्सिंग, पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, मरीजों के परिजनों और अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Ad


दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

जागरूकता सत्र की शुरुआत गुर्दा रोग विशेषज्ञों, संस्थान के प्रधानाचार्यों और फैकल्टी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।


विशेषज्ञों ने दी किडनी स्वास्थ्य की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान एपेक्स के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. पी.के. केशरी ने किडनी के स्वास्थ्य और उसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

Ad

नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजीशियन डॉ. निवेदिता पंडित ने क्रोनिक किडनी डिजीज, किडनी फेलियर और किडनी की कार्यक्षमता की जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और सही उपचार से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।


आधुनिक इलाज पर भी हुई चर्चा

गुर्दा रोग एवं ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. पुनीत कुमार केएम ने किडनी की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली को समझाते हुए एपेक्स हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक उपचार सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने किडनी स्टोन के इलाज में लेजर तकनीक और सुरक्षित लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की जानकारी दी।


गंभीर किडनी इंजरी पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

एपेक्स के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डॉ. रवि प्रकाश यादव ने गंभीर किडनी इंजरी और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


नर्सिंग और आहार का महत्व बताया

एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर विनय कुमार ने किडनी रोगियों की देखभाल में नर्सिंग प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डाइटीशियन अन्वेशा ने स्वस्थ किडनी के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया।


24 घंटे डायलिसिस सुविधा की जानकारी

कार्यक्रम का संचालन निकिता मिश्रा (ट्यूटर, एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट) ने किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध 24 घंटे सुरक्षित डायलिसिस सुविधा और आईसीयू में सीआरआरटी (CRRT) सुविधा के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।