विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एपेक्स संस्थानों की पहल: ‘Stand With Science’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छात्र-छात्राओं ने स्किट, पोस्टर और वाद-विवाद के जरिए दिया स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश
Apr 8, 2026, 00:27 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी, भदैनी मिरर। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर Apex Hospital की संरक्षता में संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम “Together for Health: Stand With Science” थीम पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस आयोजन में Apex College of Nursing, Apex College of Physiotherapy और Apex Paramedical Institute के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr. Preeti Gupta द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एपेक्स की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर. झांसी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. गीता बाबू सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि और अन्य वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान आधारित तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
रचनात्मक गतिविधियों के जरिए संदेश
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्किट ने स्वास्थ्य जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग, पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। इसके अलावा भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने “स्वास्थ्य के लिए विज्ञान का महत्व” विषय पर अपने विचार साझा किए।
आयोजन का उद्देश्य
कार्यक्रम का संचालन प्रो. गौरव द्वारा किया गया, जबकि मॉडरेशन प्रो. शरथ चंद्रन ने संभाला।
आयोजकों के अनुसार, यह पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रही, बल्कि समाज में वैज्ञानिक सोच के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
