Movie prime
PMC_Hospital

विश्व रक्तदाता दिवस: एपेक्स ब्लड सेंटर और रोटरी क्लब के शिविर में 36 यूनिट रक्तदान, मां-बेटे ने पेश की मिसाल

एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट और रोटरी क्लब बनारस की अनूठी पहल, भाजपा जिलाध्यक्ष और केंद्रीय प्रवक्ता रीता सिंह ने किया शुभारंभ

Ad

 
hgby
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): विश्व रक्तदाता दिवस के खास अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर एवं रोटरी क्लब बनारस के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में रक्तकोशों (ब्लड बैंकों) में आ रही रक्त की कमी को दूर करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

Ad
Ad

मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ

शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु मंत्रालय की प्रवक्ता रीता सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट विजय जायसवाल, सचिव राकेश कोचर, कोषाध्यक्ष आलोक पारिख, कोऑर्डिनेटर आशीष केशरी एवं कन्वेनर विजय नरूला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में रोटेरियन आशुतोष सिंह एवं मनीष पाण्डे ने सर्वप्रथम रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणा पेश की।

Ad

eedsमां-बेटे की जोड़ी रही आकर्षण का केंद्र, कुल 36 यूनिट ब्लड डोनेट

इस रक्तदान शिविर में कुल 36 लोगों ने स्वैक्षिक रूप से रक्तदान किया। शिविर का मुख्य आकर्षण मां-बेटे की एक जोड़ी रही, जहां 48 वर्षीय मोहिनी जायसवाल और उनके 28 वर्षीय बेटे शिवा जायसवाल ने एक साथ रक्तदान किया। वहीं, 28 वर्षीय युवा वासू नरूला ने भी अपनी मां के साथ जीवन में पहली बार रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना कदम बढ़ाया। युवाओं और महिलाओं का यह उत्साह वाकई सराहनीय रहा।

Ad

रक्तदान से शरीर को मिलते हैं कई लाभ: डॉ. अंकिता पटेल

एपेक्स की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल ने शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से न सिर्फ दूसरों का जीवन बचता है, बल्कि रक्तदाता का हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से स्वैक्षिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

चेयरमैन ने टीम को दी बधाई

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने के इस सामूहिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने इस सफल और पुनीत कार्य के लिए रोटरी क्लब बनारस और एपेक्स की पूरी टीम को बधाई दी।

शिविर का सफल संयोजन एवं संचालन पीआर हेड संजीव शर्मा और प्रबन्धक हेमंत सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एपेक्स कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर की टेक्नीशियन टीम के सदस्य ओंकार सिंह, उमेश सिंह एवं आशीष यादव ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।