Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष कार्यशाला

"NABH – Healthcare Quality & Patient Safety" विषय पर आयोजित वर्कशॉप में दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने दिए टिप्स; रोगी सुरक्षा और गुणवत्ता सुधार पर दिया गया जोर।

Ad

 
g
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। स्वास्थ्य सेवाओं में उच्च गुणवत्ता, मानकीकरण और रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वाराणसी में एक विशेष वर्कशॉप एवं सत्र का आयोजन किया गया। "NABH – Healthcare Quality & Patient Safety" विषय पर आधारित इस सत्र का उद्देश्य अस्पताल के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही, सुरक्षित चिकित्सा और निरंतर सुधार की संस्कृति को सुदृढ़ बनाना रहा।

Ad
Ad

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंकिता पटेल तथा राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABH) मुख्यालय नई दिल्ली से पधारे मुख्य वक्ताओं— डॉ. पीयूष हरी एवं उजैर रहमानी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Ad

डॉ. अंकिता पटेल ने भेंट की स्व-लिखित NABH पुस्तक श्रृंखला

इस विशेष अवसर पर डॉ. अंकिता पटेल ने अस्पताल के सभी विभागों में NABH के मानकों के अनुरूप गुणवत्ता स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने अपने द्वारा लिखित NABH पुस्तकों की तीन-भागीय श्रृंखला (3 Series Books) को भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) और NABH की टीम को भेंट किया।

Ad

यह पुस्तक श्रृंखला स्वास्थ्य सेवाओं के मानकीकरण, मरीज सुरक्षा और अस्पताल प्रबंधन में निरंतर सुधार के लिए एक बेहद उपयोगी गाइडबुक के रूप में तैयार की गई है।

विशेषज्ञों ने साझा किए NABH के मानक व गाइडलाइन्स

कार्यशाला के दौरान दिल्ली से आए मुख्य वक्ताओं (डॉ. पीयूष हरी व उजैर रहमानी) ने उपस्थित संकायों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी:

  • NABH Standards & Guidelines: अस्पतालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों को लागू करना।

  • Patient Safety Practices: मरीजों के इलाज के दौरान होने वाली चूक को शून्य स्तर पर लाना।

  • Quality Improvement Systems: स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर गुणवत्ता सुधार के लिए तकनीकी व व्यावहारिक प्रणालियां।

  • Safe Healthcare Delivery: मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित एवं उत्तरदायी चिकित्सा वातावरण उपलब्ध कराना।

स्टाफ व नर्सिंग विद्यार्थियों ने लिया भाग

इस सत्र में एपेक्स हॉस्पिटल की फैकल्टी, कंसल्टेंट्स, मेडिकल/पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में एपेक्स प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजनों से स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था की नींव और अधिक मजबूत होगी।