Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: अंतर्राष्ट्रीय स्पाइनल कॉर्ड इंजरी दिवस पर एपेक्स में शिविर, 198 की हुई BMD जांच

प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में शिविर का आयोजन; 45 मरीजों ने लिया निःशुल्क स्पाइन सर्जरी परामर्श, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव की दी गई सलाह

Ad

 
Apex
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (स्वास्थ्य डेस्क): अंतर्राष्ट्रीय स्पाइनल कॉर्ड इंजरी दिवस के अवसर पर वाराणसी स्थित 'एपेक्स हॉस्पिटल एडवांस्ड स्पाइन सेंटर' में निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जाँच एवं स्पाइन परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। एपेक्स के चेयरमैन एवं वरिष्ठ स्पाइन सर्जन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में “जागरूकता से सुरक्षा की ओर” संदेश पर केंद्रित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

Ad

शिविर के दौरान कुल 198 लोगों की नि:शुल्क BMD जाँच की गई, जबकि 45 मरीजों ने आगामी माह में आयोजित होने वाली निःशुल्क स्पाइन सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।

ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की समस्याओं पर विशेषज्ञों ने दी सलाह

शिविर में स्पाइन सर्जन टीम के डॉ. स्वरूप पटेल एवं डॉ. अमन वर्मा के साथ सीनियर रेजिडेंट्स डॉ. नितिन चौधरी, डॉ. बासित, डॉ. शशिधर, क्लीनिकल असिस्टेंट डॉ. प्रवेश तथा जूनियर रेजीडेंट्स डॉ. अमित, डॉ. अपूर्व और डॉ. मयंक ने मरीजों का परीक्षण किया।

Ad

विशेषज्ञों ने बताया कि:

  • ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा: ऑस्टियोपोरोसिस के कारण हड्डियाँ अंदर से खोखली और कमजोर हो जाती हैं, जिससे मामूली झटका लगने, गिरने या यहाँ तक कि छींकने पर भी रीढ़ की हड्डी टूटने (फ्रैक्चर) का गंभीर जोखिम रहता है।

  • बचाव के उपाय: सही समय पर BMD जाँच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम-विटामिन D और चिकित्सकीय परामर्श से इस समस्या को रोका जा सकता है।

"लक्षण दिखते ही न करें अनदेखी, तुरंत लें परामर्श" - प्रो. डॉ. एस.के. सिंह

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के प्रति सही समय पर जागरूकता, पहचान और उपचार व्यक्ति को जीवनभर की दिव्यांगता से बचा सकता है।

Ad

उन्होंने अपील की कि यदि रीढ़ की हड्डी में लगातार दर्द हो, हाथ-पैरों में सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो, अथवा चलने-फिरने में संतुलन बिगड़े, तो इसे सामान्य मानकर अनदेखा न करें और तुरंत स्पाइन विशेषज्ञ से सलाह लें। शिविर के सफल आयोजन में एपेक्स एडवांस्ड स्पाइन सेंटर की मेडिकल, नर्सिंग, टेक्निकल और सहयोगी टीम का सराहनीय योगदान रहा।