Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: हार्ट फेल्योर के आधुनिक उपचार पर अंतर्राष्ट्रीय संवाद, सिंगापुर के विशेषज्ञ ने साझा किए क्लिनिकल अनुभव

सिंगापुर नेशनल हार्ट सेंटर के डॉ. डेविड सिम और बनारस के शीर्ष कार्डियोलॉजिस्ट्स ने बताए हृदय देखभाल के नए सूत्र

Ad

 
Apex
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क: वाराणसी के एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा चेयरमैन प्रो. (डॉ.) एस. के. सिंह की संरक्षकता में एक विशेष वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'VERI 5 Hospital Dialogues – International Speaker Program' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक साक्ष्यों और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के माध्यम से हार्ट फेल्योर (हृदय गति रुकने) के मरीजों को बेहतर व आधुनिक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराना रहा।

Ad

सिंगापुर के प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट ने साझा किए केस स्टडीज

वैज्ञानिक चर्चा सत्र का कुशल संचालन एपेक्स हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अकदस मुमताज़ ने किया।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय संकाय (Faculty) के रूप में नेशनल हार्ट सेंटर (सिंगापुर) के कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, हार्ट फेल्योर प्रोग्राम व क्लिनिकल ट्रायल्स के डायरेक्टर एवं हार्ट फेल्योर सोसाइटी (सिंगापुर) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डेविड सिम मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बिगड़ते हार्ट फेल्योर में VICTORIA ट्रायल के वैज्ञानिक साक्ष्यों, Vericiguat दवा की शुरुआती भूमिका, डाययूरेटिक्स (Diuretics) की बढ़ती आवश्यकता और भारत के नियमित क्लिनिकल प्रैक्टिस में पाँच प्रमुख उपचार संबंधी सिफारिशों के अनुप्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

एपेक्स के विशेषज्ञ पैनल ने भी रखे विचार

वैज्ञानिक संवाद में एपेक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों के विशेषज्ञ पैनल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें:

  • डॉ. मोहित सक्सेना (कार्डियक सर्जन - CTVS)

  • डॉ. बालाजी वी. लोहिया (इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट)

  • डॉ. आशीष जायसवाल (इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) शामिल रहे।

डॉक्टरों, टेकनोलॉजिस्ट और मेडिकल छात्रों को मिला नया दृष्टिकोण

इस अंतर्राष्ट्रीय संवाद का लाभ एपेक्स हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. साधना श्रीवास्तव और डॉ. रवि प्रकाश के साथ-साथ कैथ लैब टेकनोलॉजिस्ट, सीसीयू क्लीनिकल असिस्टेंट, एमएससी नर्सिंग (कार्डियक), एमपीटी (कार्डियो), कार्डियोलॉजी टेक्नोलॉजी के संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उठाया।

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) एस. के. सिंह ने बताया कि एपेक्स अस्पताल पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियां उपलब्ध कराने के लिए लगातार ऐसे अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक आयोजनों का आयोजन करता रहेगा।