Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: एपेक्स हॉस्पिटल में HPV वैक्सीनेशन और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित

वाराणसी: एपेक्स हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम और HPV वैक्सीनेशन पर जागरूकता सत्र आयोजित, हर शनिवार मिलेगी रियायती सुविधा

Ad

 
fv
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डेस्क, वाराणसी: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से चलाए जा रहे "आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान : कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27" के तहत एपेक्स हॉस्पिटल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाइनेक ऑनकोलॉजी एवं रेडिएशन विभाग द्वारा आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम, HPV संक्रमण के प्रति जागरूकता और टीकाकरण (HPV Vaccination) के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था।

Ad
Ad

एपेक्स की निदेशक व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और एलाइड हेल्थ संस्थानों के विद्यार्थियों, फैकल्टी, अस्पताल कर्मचारियों तथा मरीजों के परिजनों ने भाग लिया।

समय पर जांच और टीकाकरण से संभव है सर्वाइकल कैंसर का बचाव

सेमिनार को संबोधित करते हुए स्त्री रोग कैंसर सर्जन डॉ. सुविद्या सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों और जोखिमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर उन गिने-चुने कैंसरों में शामिल है, जिन्हें सही समय पर जांच और बचाव के उपायों से पूरी तरह रोका जा सकता है। नियमित हेल्थ चेकअप से इसकी शुरुआती अवस्था में पहचान कर सटीक इलाज संभव है।

Ad

क्लीनिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ. गौरव गोस्वामी ने समाज में HPV वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने टीकाकरण के वैज्ञानिक तथ्यों, इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की जानकारी देते हुए सभी पात्र लोगों से आगे आकर वैक्सीन लगवाने की अपील की।

हर शनिवार मिलेगी रियायती दरों पर स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन

कार्यक्रम के दौरान एपेक्स के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह ने 'कैंसर मुक्त भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल में प्रत्येक शनिवार को बेहद रियायती (कम) दरों पर सर्वाइकल स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और HPV वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad

सत्र का कुशल संचालन एपेक्स एमएससी नर्सिंग की फैकल्टी शिरीश उपाध्याय ने किया, जबकि पीआर हेड संजीव शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों से HPV वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराने का आह्वान किया।