Movie prime
Ad

वाराणसी: रामनगर में ‘ब्रेथ ईजी इमरजेंसी यूनिट’ का शुभारंभ, 672 लोगों को मिला मुफ्त स्वास्थ्य लाभ

एक ही छत के नीचे इमरजेंसी व मल्टी स्पेशलिटी इलाज की सुविधा, मेयर अशोक तिवारी ने किया उद्घाटन

Ad

 
patak
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ द्वारा “ब्रेथ ईजी इमरजेंसी यूनिट” का शुभारंभ किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर प्रमुख अशोक तिवारी ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया।

Ad
Ad

एक ही छत के नीचे मिलेगी इमरजेंसी और सम्पूर्ण इलाज की सुविधा

इस नई यूनिट के शुरू होने से अब रामनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इमरजेंसी चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां एक ही छत के नीचे चेस्ट, मेडिसिन, बाल रोग, सर्जरी, हृदय रोग समेत विभिन्न बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी

Ad

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद, आईएमए वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 672 मरीजों को लाभ

इस अवसर पर ब्रेथ ईजी द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 672 लोगों को मुफ्त परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और दवाएं वितरित की गईं। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Ad

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत: डॉ. एस.के पाठक

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस.के पाठक ने बताया कि यह पहल खास तौर पर उन मरीजों के लिए है, जिन्हें अब तक इमरजेंसी इलाज के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ भारत” विजन से प्रेरित होकर इस यूनिट की स्थापना की गई है।

patak

स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान

मुख्य अतिथि अशोक तिवारी ने ब्रेथ ईजी की टीम की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

ब्रेथ ईजी की निदेशिका डॉ. सुनीता पाठक ने बताया कि पिछले 18 वर्षों में संस्थान पूर्वांचल में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत केंद्र बन चुका है, जहां कम समय और कम खर्च में गंभीर मरीजों का इलाज संभव है।

स्वास्थ्य शिविर में श्वास, एलर्जी, टीबी, स्त्री रोग, बाल रोग और सर्जरी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया और मरीजों का इलाज किया।

patak
Ad