Movie prime
Ad

विश्व श्रवण दिवस पर यह अस्पताल दे रहा 20 दिनों तक निःशुल्क कान-जांच, 25 हजार में माइक्रोस्कोपिक सर्जरी की भी सुविधा

विश्व श्रवण दिवस के मौके पर ईएनटी विभाग की पहल, आयुष्मान भारत व हेल्थ कार्ड धारकों के लिए कान के परदे की सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क

Ad

 
Apex hospital
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर Apex Super Speciality Hospital के ईएनटी विभाग द्वारा 20 दिवसीय निःशुल्क कान के परदे की जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर अस्पताल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के पहले दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को कान संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया और आधुनिक उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान कम सुनाई देना, कान से पानी आना, कान में सीटी जैसी आवाज (टिनिटस) और कान के परदे में छेद जैसी समस्याओं से जूझ रहे 10 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई।
Ad
Ad
अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हर्ष सिंह ने बताया कि अब कान के परदे की सर्जरी दूरबीन विधि (माइक्रोस्कोपिक तकनीक) से की जा रही है। इस तकनीक में बिना चीरा और बिना टांका लगाए लगभग 2 घंटे में सर्जरी पूरी हो जाती है। खास बात यह है कि मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।
Ad
उन्होंने बताया कि सामान्यतः इस प्रकार की माइक्रोस्कोपिक सर्जरी की लागत 80 हजार से 1 लाख रुपये तक होती है, लेकिन विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर इसे विशेष रियायती दर 25 हजार रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
साथ ही Ayushman Bharat Yojana तथा केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
Ad
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कान संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और इस 20 दिवसीय शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Ad