Movie prime
PMC_Hospital

विश्व रक्तदाता दिवस पर एपेक्स ब्लड सेंटर में 26 स्वैच्छिक रक्तदान, युगल दंपत्ति ने किया प्रेरणादायक योगदान

एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, अब तक 2 लाख से अधिक रक्त अवयवों का दान

Ad

 
apex blood donation
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स कम्पोनन्ट ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ अंकिता पटेल, ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ संदीप नौटियाल एवं एपेक्स द्वारा संचालित चिकित्सीय शिक्षण संस्थानों की फैकल्टी और छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

Ad
Ad

life line hospital

इस रक्तदान शिविर में आशीष यादव एवं उनकी पत्नी शशि ने प्रेरणादायक युगल रक्तदान करते हुए शिविर की शुरुआत की। कुल 26 स्वैच्छिक रक्तदान किए गए, जो आपातकालीन चिकित्सीय जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित होंगे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रो. डॉ एस. के. सिंह ने नियमित रूप से रक्तदान में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्टाफ और छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इनमें डॉ ए.के. सिंह, सुनील तिवारी, हिमांशु, संजय शर्मा, देवेन्द्र सिंह, बिपिन तिवारी, दीपक मिश्रा, संजीव शर्मा और अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे।

Ad

शिविर का संयोजन ब्लड बैंक काउंसलर उपासना उपाध्याय एवं संचालन पीआर हेड संजीव शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र में नाको एवं अन्य चिकित्सा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए संक्रमण रहित रक्त उपलब्ध कराया जाता है, और अत्याधुनिक ईसीएलआई तकनीक एवं ऑटोमेटेड ब्लड ग्रुपिंग सिस्टम का उपयोग होता है।

Ad

अब तक एपेक्स ब्लड सेंटर द्वारा पूर्वांचल और वाराणसी क्षेत्र में 2 लाख से अधिक रक्त अवयवों का डोनेशन और लगभग 90,000 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया है, जिनमें आपातकालीन व सामान्य दोनों स्थितियाँ शामिल हैं। इसके अलावा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) सुविधा के अंतर्गत पिछले सात वर्षों में 2,000 यूनिट प्लेटलेट्स डोनेशन भी किए गए हैं।

यह आयोजन न सिर्फ रक्तदान के महत्व को उजागर करता है, बल्कि समाज को जीवनरक्षक सेवा में सहभागी बनने के लिए प्रेरित भी करता है।