Movie prime
PMC_Hospital

बीएचयू अस्पताल के एमएस पद के लिए कल इंटरव्यू, 14 दावेदारों के बीच मुकाबला; इसी हफ्ते मिलेगा नया चिकित्सा अधीक्षक

एम्स दिल्ली की प्रोफेसर और आईएमएस बीएचयू के 13 दिग्गज डॉक्टरों के बीच टक्कर

Ad

 
IMS-BHU
WhatsApp Group Join Now

Ad

सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस पद के लिए होलकर भवन में बुधवार को होगा साक्षात्कार

वर्तमान में मेडिसिन विभाग के प्रो. केके गुप्ता संभाल रहे हैं जिम्मेदारी

वाराणसी (भदैनी मिरर): काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल को इसी सप्ताह नया चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) मिल सकता है। अस्पताल में एमएस के 5 साल के स्थायी पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार (8 जुलाई) को होलकर भवन में साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पद की रेस में देश के कई दिग्गज डॉक्टर शामिल हैं।

Ad
Ad

20 से अधिक आवेदनों में से 14 नाम शॉर्टलिस्ट

बीएचयू अस्पताल के एमएस पद के लिए जारी विज्ञापन के बाद 20 से अधिक डॉक्टरों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की गहन जांच के बाद स्क्रूटनी कमेटी ने साक्षात्कार के लिए 14 नामों को फाइनल (शॉर्टलिस्ट) किया है। इस रेस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली की एक पीडियाट्रिक सर्जन समेत आईएमएस बीएचयू के ही 13 वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल हैं। दावेदारों में बीएचयू के पूर्व एमएस और पूर्व डिप्टी एमएस भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वर्तमान में इस पद की जिम्मेदारी मेडिसिन विभाग के प्रो. केके गुप्ता संभाल रहे हैं।

Ad

इन विभागों के प्रोफेसरों के बीच है मुकाबला

साक्षात्कार के लिए बुलाए गए 14 दावेदारों में न्यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभाग से दो-दो प्रोफेसर शामिल हैं। इसके अलावा आर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग विभाग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, जीरियाट्रिक मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विभाग से एक-एक प्रोफेसर ने अपनी दावेदारी पेश की है।

Ad

साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए प्रमुख नाम:

  • एम्स दिल्ली से प्रो. शिल्पा शर्मा

  • आईएमएस बीएचयू से प्रो. विजयनाथ मिश्रा, प्रो. आरएन चौरसिया, प्रोफेसर सौरभ सिंह, प्रो. अनूप सिंह, प्रो. शिवेंद्र सिंह, प्रो. अमित नंदन धर द्विवेदीप्रो. अंजलि रानी, प्रो. अनिल पासवान, प्रो. एसके भारतीयडॉ. पुनीत, प्रो. एसपी मिश्रा, प्रो. धीरज किशोर और प्रो. दीपक गौतम।

होलकर भवन में होने वाले इस कड़े मुकाबले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इसी हफ्ते बीएचयू अस्पताल के नए एमएस के नाम पर मुहर लगा सकता है।