
अगर आप भी दही के साथ खाते हैं ये चीजें, तो हो जाएं सावधान! वरना फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान




गर्मी के मौसम में दही (Curd) का सेवन ठंडक देने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ कुछ चीजें खाने से सेहत को भारी नुकसान हो सकता है? कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डालते हैं और शरीर में विषैले प्रभाव भी पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि दही के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए:

1. अनाज (खासकर सफेद चावल और ब्रेड)
दही के साथ अनाज का सेवन आम बात है, लेकिन सफेद चावल या ब्रेड जैसी चीजें जब दही के साथ खाई जाती हैं, तो यह पाचन पर गलत असर डाल सकती हैं। इससे पेट भारी महसूस हो सकता है और लंबे समय में पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
'काली मिर्च' स्वाद ही नहीं, सेहत का भी है खजाना, सुगर से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों के लिए है रामबाण


2. उड़द की दाल
दही और उड़द की दाल दोनों ही भारी फूड माने जाते हैं। इनका एक साथ सेवन पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे गैस, पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. मांसाहारी भोजन (Non-Veg)
आयुर्वेद के अनुसार दही और नॉनवेज का कॉम्बिनेशन विषैला माना गया है। खासकर दही के साथ मछली खाने से त्वचा पर रैशेज, एलर्जी या फंगल इंफेक्शन हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन पेट के लिए भी हानिकारक है।

4. कटे हुए फल
फ्रूट योगर्ट बनाना भले ही ट्रेंडी हो, लेकिन हर फल दही के साथ सही नहीं बैठता। खट्टे फल जैसे संतरा, कीवी या अनार जब दही के साथ मिलते हैं, तो शरीर में विषैले तत्व बना सकते हैं, जो पाचन गड़बड़ी और एलर्जी का कारण बन सकते हैं।
5. खट्टी चीजें
दही पहले से ही खट्टा होता है। ऐसे में उसके साथ नींबू, इमली या कोई और खट्टी चीज खाने से शरीर में एसिड बढ़ सकता है, जिससे पेट में जलन, अपच और आंतों में सूजन हो सकती है।

