Movie prime
PMC_Hospital

देशभर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, एक्टिव मरीजों की संख्या 4,000 के पार, इस राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित

Ad

 
Covid
WhatsApp Group Join Now

Ad

Covid Cases In India : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के चलते दो मरीजों की मौत हो चुकी है, एक की मौत केरल में जबकि दूसरी कर्नाटक में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या करीब 4,000 पहुंच गई है।

Ad
Ad

दिल्ली, केरल, और कर्नाटक जैसे राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में बीते दिन सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या अब 483 तक पहुंच चुकी है। वहीं, केरल में हालात और भी चिंताजनक हैं, जहां अकेले 1,435 नए संक्रमित सामने आए हैं।

Ad

राज्यवार कोरोना मामलों की स्थिति:

  • केरल – 1,435 केस

  • कर्नाटक – 253 केस

  • तमिलनाडु – 189 केस

  • पश्चिम बंगाल – 331 केस

  • गुजरात – 338 केस

  • उत्तर प्रदेश – 157 केस

life line hospital

यूपी के नोएडा में हालात चिंताजनक

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के मामले नोएडा जिले से सामने आ रहे हैं। अब तक नोएडा में कुल 57 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 14 केस बीते कुछ दिनों में आए हैं। फिलहाल सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

Ad

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और जरूरत पड़ने पर कोविड टेस्ट जरूर कराएं। वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।