Movie prime
PMC_Hospital

BHU Health Mela 2026: बीएचयू में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, 64 स्टॉल पर निःशुल्क जांच

20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद; 64 स्टॉल पर मिल रहीं निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं; आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार और प्रो. बीएन मिश्रा ने दी जानकारी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर हेल्थ डेस्क, वाराणसी। पूर्वांचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा के प्रति जागरूक करने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शानदार शुभारंभ हुआ। इस मेले में शहर सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में करीब 64 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। आयोजकों को इन दो दिनों में करीब 20 हजार लोगों के स्वास्थ्य लाभ लेने की उम्मीद है।

Ad

विभिन्न विभागों के विशेष क्लीनिक और निःशुल्क जांच

स्वास्थ्य मेले में मधुमेह (डाइबिटीज), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), हृदय रोग, दंत चिकित्सा, नेत्र रोग, बाल रोग, श्वसन रोग, किडनी, स्त्री रोग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विशेष क्लीनिक बनाए गए हैं। इसके अलावा आगंतुकों के लिए:

  • निःशुल्क रक्त परीक्षण (Blood Test)

  • हड्डियों की जांच (Bone Density Check)

  • ब्लड ग्रुप की जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, पंचकर्म और बदलते मौसम के अनुसार खानपान व जीवनशैली को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

समारोह के दौरान आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार और न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. बीएन मिश्रा ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट विद्यार्थियों और संस्थान के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

ew

पेट की समस्याओं और लाइफस्टाइल पर विशेष फोकस

मेले में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. देवेश यादव और डॉ. विनोद कुमार ने पेट दर्द, उल्टी, गैस, डिस्पेप्सिया और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि असंतुलित खानपान, मानसिक तनाव और भागदौड़ भरी जीवनशैली इसके मुख्य कारण हैं, जिन पर बेहतर खानपान और पर्याप्त नींद के जरिए नियंत्रण पाया जा सकता है। विभाग के अनुसार, बीएचयू ओपीडी में सामान्य दिनों में भी प्रतिदिन 400 से 800 तक मरीज गैस्ट्रो समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचते हैं।

ew

e

बीएचयू में जल्द आएगा 27 करोड़ का अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम

स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में बीएचयू एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। संस्थान लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक 'दा विंची एक्सआई' (Da Vinci Xi) रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. समीर त्रिवेदी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।

इस हाई-टेक तकनीक के आने से यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसे विभागों में बेहद जटिल ऑपरेशन आसानी से हो सकेंगे। रोबोटिक सर्जरी में छोटे चीरे, कम खून बहने और कम दर्द जैसी खूबियों के कारण मरीज बहुत जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकेंगे। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि इससे पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और झारखंड के मरीजों को भी अत्याधुनिक इलाज के लिए बड़े महानगरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।