Movie prime
PMC_Hospital

पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू: 1950 बीमारियों का इलाज और नी-रिप्लेसमेंट शामिल

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की शुरुआत; 1.43 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ, 100 अस्पतालों में खुलेंगी 'अमृत फार्मेसी'

Ad

 
Aayushman Bharat
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

अमृत फार्मेसी में मिलेगी 50-80% सस्ती दवाएं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया है। रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखोपाध्याय और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में इस योजना का शुभारंभ किया गया।

Ad
Ad

इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 1950 प्रकार की बीमारियों के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसमें घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) भी शामिल है।

6 करोड़ से अधिक राज्यवासियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के दायरे में राज्य के लगभग 1.43 करोड़ परिवार आएंगे, जिससे करीब 6 करोड़ नागरिकों को सीधे स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

Ad

इसके अलावा, जो नागरिक केंद्र की इस योजना के दायरे में नहीं आते हैं, उनके लिए 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' की शुरुआत की गई है, जिससे अतिरिक्त 80 लाख नागरिक लाभांवित होंगे। दोनों योजनाओं के लाभार्थी देश भर के 38,604 सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे।

Ad

Ad

नी-रिप्लेसमेंट (Knee Replacement) की सुविधा पुनः बहाल

पिछली सरकार की 'स्वास्थ्य साथी' योजना के दौरान कथित अनियमितताओं के कारण नी-रिप्लेसमेंट की सुविधा को बंद या सीमित कर दिया गया था। अब नई स्वास्थ्य बीमा नीति के तहत आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना—दोनों में ही घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा पूरी तरह से उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पहले जहां 1700 बीमारियों का इलाज कवर होता था, वहीं अब 1950 बीमारियों का इलाज मिलेगा।

100 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगी 'अमृत फार्मेसी'

समारोह के दौरान राज्य सरकार ने 'हिंदुस्तान लाइफकेयर लिमिटेड' (HLL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत राज्य के 100 सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 'अमृत फार्मेसी' (Amrit Pharmacy) केंद्र खोले जाएंगे।

अमृत फार्मेसी की मुख्य विशेषताएं:

  • दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों (Medical Consumables) पर 50% से 80% तक की भारी छूट मिलेगी।

  • कैंसर और हृदय रोग (Heart Disease) जैसी गंभीर बीमारियों की ब्रांडेड और जेनेरिक दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।

  • पेसमेकर (Pacemaker), स्टेंट (Stents) और अन्य सर्जिकल उपकरण बेहद किफायती दामों पर मिलेंगे।

निजी अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन (APHNT) के सचिव राजीव पांडे और वरिष्ठ चिकित्सक नारायण बनर्जी ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए ऐतिहासिक राहत करार दिया है।