Movie prime
PMC_Hospital

एपेक्स हॉस्पिटल में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर नवजात और बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित

हर नवजात और हर बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल पर विशेष जोर, चिकित्सकों और स्टाफ ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

Ad

 
Apex Hospital
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रोगी सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह की संरक्षता में क्वालिटी विभाग, एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग और पैरामेडिकल के इमरजेंसी ट्रॉमा विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

Ad
Ad

इस वर्ष की थीम “हर नवजात और हर बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल” के आधार पर कार्यक्रम में नवजात शिशुओं और बच्चों की सुरक्षा एवं बेहतर देखभाल पर विशेष चर्चा की गई। सत्र का संचालन एपेक्स हॉस्पिटल के पीआर हेड संजीव शर्मा ने किया। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी स्टाफ और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और रोगी सुरक्षा को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया।

Ad

सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर अक्ता सिंह ने नवजात शिशु की देखभाल और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। वहीं, डॉ. सुरेश सिंह, मैनेजर क्वालिटी एवं ऑपरेशन्स ने अंतर्राष्ट्रीय पेशेंट सेफ़्टी गोल्स के बारे में जानकारी दी। ट्यूटर इमरजेंसी एवं ट्रॉमा देवेंद्र पटेल ने मल्टीपल ट्रॉमा में सुरक्षा मानकों के पालन पर प्रकाश डाला।

Ad

वक्ताओं ने बताया कि रोगी सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। सही समय पर की गई सटीक जाँच और उपचार से मरीजों की जान बचाई जा सकती है। विशेष रूप से नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल में सुरक्षा मानकों का पालन करना भविष्य को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अंत में एपेक्स हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि रोगी सुरक्षा केवल स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का सामूहिक प्रयास है।