Movie prime
Ad

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी में नई इम्यूनोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ, कैंसर जागरूकता रैली और इंटर कॉलेज क्विज का आयोजन

प्रो. डॉ एसके सिंह ने दिखाई हरी झंडी, 12 बेड डे-केयर यूनिट शुरू; विशेषज्ञों ने एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट और समय पर जांच पर दिया जोर

Ad

 
aPEX
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल कैंसर इंस्टीट्यूट, वाराणसी की ओर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच व इलाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली, शैक्षिक सत्र, नुक्कड़ नाटक एवं इंटर कॉलेज कैंसर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Ad
Ad

कार्यक्रम की शुरुआत एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. अनुराधा खन्ना ने एपेक्स की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोस्वामी, डॉ. मानसमणि, विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और फैकल्टी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया।

Ad

कैंसर से जुड़े मिथकों पर की गई चर्चा

विशेषज्ञों ने सत्र के दौरान कैंसर से जुड़े आम मिथकों को तोड़ते हुए इसके वास्तविक कारणों, रोकथाम के उपायों और सबसे अहम समय पर संपूर्ण उपचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक जांच एवं उपचार तकनीकों जैसे एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड, माइक्रोस्कोपिक रिकंस्ट्रक्टिव कैंसर सर्जरी, एडवांस्ड इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी के बारे में भी जानकारी दी।

Ad

12 बेड की नई इम्यूनोथेरेपी डे-केयर यूनिट शुरू

इस अवसर पर वरिष्ठ कैंसर सर्जन प्रो. एचएस शुक्ला द्वारा कैंसर के प्रभावी इलाज के लिए समर्पित विस्तारित 12 बेड की अत्याधुनिक इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी एवं कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया।

छात्रों के लिए इंटर कॉलेज कैंसर क्विज

रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सुबूही जाफर, डॉ. नयना गुप्ता, एसआर डॉ. आदित्य और जेआर डॉ. सोनाश्री के संयोजन में एपेक्स वाराणसी एवं चुनार कैंपस से जुड़े आयुर्वेद, फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल सहित कुल 7 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर कॉलेज कैंसर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

“कैंसर के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयास से ही जीती जा सकती है”

कार्यक्रम के समापन पर प्रो. डॉ. एसके सिंह ने कहा कि कैंसर की रोकथाम और इससे लड़ाई में समाज के हर व्यक्ति की भूमिका अहम है — चाहे वह डॉक्टर हो, छात्र हो, मरीज हो या परिवार का सदस्य। सभी मिलकर ही कैंसर के खिलाफ इस जंग को मजबूत बना सकते हैं।

Ad