Movie prime
PMC_Hospital

मऊ में एपेक्स हॉस्पिटल व आईएमए की सीएमई: लेजर सर्जरी, कैंसर इम्यूनोथेरेपी और फैटी लिवर पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

आईएमए भवन में ‘एडवांसेज इन हेल्थ केयर’ विषय पर चिकित्सीय कॉन्फ्रेंस; सफल किडनी ट्रांसप्लांट का अनुभव भी हुआ साझा

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

मऊ/वाराणसी (भदैनी मिरर)। चिकित्सा विज्ञान में हो रहे आधुनिक बदलावों और नई उपचार पद्धतियों से चिकित्सकों को अवगत कराने के उद्देश्य से मऊ के आईएमए भवन में एक दिवसीय कंटीन्यूअस मेडिकल एजुकेशन (CME) का आयोजन किया गया। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई, वाराणसी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का विषय “एडवांसेज इन हेल्थ केयर” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने की, जबकि नेतृत्व आईएमए मऊ के अध्यक्ष डॉ. आर.के. अग्रवाल और एपेक्स के निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल ने किया।

Ad

सफल किडनी ट्रांसप्लांट का अनुभव किया गया साझा

सीएमई के दौरान मऊ निवासी एक माँ (डोनर) और उनके 23 वर्षीय पुत्र (रिसीपेंट) ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल में हुए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

वैज्ञानिक सत्र में विशेषज्ञों ने दी जानकारी

कार्यक्रम के वैज्ञानिक सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अनुभव और नवीन तकनीकों पर प्रस्तुति दी। एपेक्स के सर्जन डॉ. पुनीत कुमार ने अत्याधुनिक लेजर तकनीक से न्यूनतम रक्तस्राव के साथ प्रोस्टेट सर्जरी तथा बिना बाहरी चीरे के पथरी के उपचार की आधुनिक पद्धतियों पर जानकारी दी।

 कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोस्वामी ने कैंसर इलाज में इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड रेडियोथेरेपी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मरीज की जरूरत के अनुरूप व्यक्तिगत उपचार के महत्व को रेखांकित किया।

 गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. परिहार ने मेटाबॉलिक डिसफंक्शन एसोसिएटेड वसायुक्त लिवर डिजीज (MASLD), जिसे सामान्यतः फैटी लिवर कहा जाता है, के जोखिम कारकों, शुरुआती पहचान, संभावित जटिलताओं और आधुनिक प्रबंधन पर चर्चा की।

 हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अकदस मुमताज ने ईसीजी की मूलभूत अवधारणाओं, इसकी सटीक व्याख्या और हृदय रोगों की समय पर पहचान में इसकी भूमिका पर वैज्ञानिक प्रस्तुति दी।

आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

इस सीएमई में आयोजन सचिव के रूप में आईएमए मऊ के सचिव डॉ. राहुल कुमार, एपेक्स की निदेशक एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल तथा आईएमए मऊ के क्लिनिकल सचिव डॉ. समीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन एपेक्स मेडिकल एवं सोशल सर्विसेज विभाग के महाप्रबंधक अमित रंजन तथा सह-संयोजन प्रबंधक अश्विनी सिंह ने किया।