Movie prime
PMC_Hospital

सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर गोलीबारी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

अमृतसर। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री, सुखबीर सिंह बादल को गोली का शिकार होने से बच गए। यह घटना उस समय हुई जब सुखबीर सिंह बादल मंदिर के मुख्य द्वार पर सुरक्षा सेवा दे रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक सुखबीर सिंह बादल पर गोली चला दी, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही और वे बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad

सुखबीर सिंह बादल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस घटना ने स्वर्ण मंदिर जैसे पवित्र स्थल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की विस्तृत जानकारी का अब भी इंतजार किया जा रहा है।