Movie prime
PMC_Hospital

जालंधर में भीषण सड़क हादसे में यो यो हनी सिंह के भतीजे की मौत, सिंगर का झकझोर देने वाला पोस्ट- 'भोलेनाथ महर...'

जालंधर पुलिस लाइन्स फ्लाईओवर पर नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई वोक्सवैगन कार; स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे विदित और दोस्त आरव तलवार का निधन

Ad

 
Yoyo
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर रैपर और पंजाबी पॉप सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे ओलक परिवार और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम का माहौल है।

Ad

हादसे की खबर मिलते ही हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद भावुक स्टोरी शेयर कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा, "यह मेरे लिए एक अंधकारमय दौर है... अपने भतीजे को खोना बेहद दुखद है। भोलेनाथ महर... महर..."

बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जालंधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा शहर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुआ। विदित ओलक अपने दोस्त आरव तलवार के साथ अपने एक अन्य मित्र की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।

दोनों अपनी वोक्सवैगन (Volkswagen) कार से जा रहे थे कि अचानक रास्ते में खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण और जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में कुल 5 लोग सवार थे, लेकिन बाकी 3 दोस्त हादसे से कुछ देर पहले ही रास्ते में उतर गए थे।

म्यूजिक और बिजनेस जगत की जानी-मानी हस्तियों के चिराग थे मृतक

हादसे का शिकार हुए दोनों युवक शहर के प्रतिष्ठित परिवारों से ताल्लुक रखते थे:

  • विदित ओलक: प्रसिद्ध पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' (Speed Records) के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे और रिश्ते में यो यो हनी सिंह के भतीजे लगते थे।

  • आरव तलवार: जालंधर के बेहद प्रसिद्ध कारोबारी प्रतिष्ठान 'पप्पी स्वीट्स' के मालिक के बेटे थे।

एक साथ दो होनहार युवाओं की असामयिक मौत से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों और सोशल मीडिया पर फैंस ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।