Movie prime
PMC_Hospital

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: कबीर और छवि की शादी से बढ़ा ड्रामा, दिल का दर्द छिपा रही मायरा

कबीर-छवि के विवाह की खबर से सदमे में मायरा, अरमान और अभिरा का भरोसा बनाए रखने के लिए दबाया अपना दर्द

Ad

 
gu
WhatsApp Group Join Now

Ad

मनोरंजन डेस्क (भदैनी मिरर): स्टार प्लस (Star Plus) के लोकप्रिय और लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी एक बार फिर बेहद भावुक और दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंची है। शो में मायरा और कबीर की जिंदगी में आए नए मोड़ ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। कबीर की छवि (Chavvi) से होने वाली शादी की खबर ने मायरा को अंदर से तोड़कर रख दिया है, लेकिन वह अपने परिवार के सामने सामान्य दिखने की पूरी कोशिश कर रही है।

Ad

मायरा को पता चला कबीर और छवि की शादी का सच

हालिया डांडिया सेलिब्रेशन और पोद्दार व दमानी परिवारों के बीच बढ़ते तनाव के दौरान तान्या के जरिए कबीर की शादी का सच मायरा के सामने आया। कबीर और मायरा के बीच सिर्फ दोस्ती ही नहीं, बल्कि गहरी भावनाएं भी जुड़ी हुई थीं। हालांकि, पारिवारिक दबाव और कुछ फैसलों के कारण दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

जब मायरा का कबीर से सामना होता है, तो वह अपनी तकलीफ जताने के बजाय खुद को मजबूत दिखाते हुए कहती है कि उसका पूरा ध्यान अब करियर और भविष्य पर है। हालांकि, उसके इस बदले व्यवहार से हर कोई हैरान है।

माता-पिता (अरमान-अभिरा) के लिए मायरा का बड़ा फैसला

कहानी का सबसे भावुक पहलू मायरा और उसके माता-पिता अरमान (Armaan) व अभिरा (Abhira) के बीच दोबारा बनता रिश्ता है। अपने अतीत के फैसलों से परिवार को काफी परेशान कर चुकी मायरा अब उनका भरोसा नहीं तोड़ना चाहती। माता-पिता को अपनी चिंता में डूबा देख मायरा ने तय किया है कि वह अपने सारे गम छिपाकर नॉर्मल रहने का नाटक करेगी। लेकिन अपनी सच्ची भावनाओं को दबाना आगे चलकर मायरा के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

कबीर भी अपने प्यार को लेकर असमंजस में

दूसरी तरफ, कबीर भी इस शादी को लेकर पूरी तरह सहज नहीं है। छवि से शादी की तैयारियों के बीच भी मायरा की यादें उसे परेशान कर रही हैं। उसके दोस्त उदय और पूर्व भी उससे अपनी भावनाओं को समझने और सही फैसला लेने की सलाह दे रहे हैं। कबीर को महसूस होता है कि मायरा आज भी उससे प्यार करती है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और हालातों के आगे वह खुद को बेबस पा रहा है।

कृष की चाल से पोद्दार परिवार में नया क्लेश

मायरा और कबीर की पर्सनल लाइफ के अलावा कृष (Krish) का रवैया भी पोद्दार परिवार में तनाव पैदा कर रहा है। कृष द्वारा मायरा को मैनिपुलेट करने की कोशिश का खुलासा होने के बाद अरमान और अभिरा उससे काफी नाराज हैं और उसे मायरा से दूर रहने की चेतावनी दी है।

अपकमिंग ट्विस्ट: क्या कबीर करेगा छवि से शादी?

दर्शकों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कबीर सच में छवि से शादी रचा लेगा या फिर वक्त रहते मायरा से अपने प्यार का इजहार करेगा? फिलहाल आने वाले एपिसोड्स में लव ट्रायंगल और फैमिली ड्रामा का एक नया अध्याय देखने को मिलेगा।