'विकिनी में भाई को राखी कौन बांधता है?': कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना रनौत का तंज, विज्ञापन को बताया 'क्रीपी'
रक्षाबंधन के ज्वेलरी ऐड में कृति सेनन के पहनावे पर बढ़ा विवाद; कंगना रनौत बोलीं- विकल्पों की कमी नहीं, फिर भी अंतर्वस्त्रों में राखी बांधना जानबूझकर किया गया स्टंट।
मुंबई / नई दिल्ली (भदैनी मिरर समाचार)। रक्षाबंधन के अवसर पर जारी किए गए एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं। विज्ञापन में उनके पहनावे (इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ड्रेस) को लेकर छिड़ी बहस में अब अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की भी एंट्री हो गई है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कृति सेनन के इस विज्ञापन और उनके ऑउटफिट पर जमकर निशाना साधा है।


कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा तीखा पोस्ट
सोमवार शाम कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा:
"महिलाओं के लिए यह बेहतरीन दौर है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगे-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक... इतने सारे विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद कोई अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेगा? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहाँ चले गए? हाहा... यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब और क्रीपी (Creepy) बनाया गया लगता है!"
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स जता रहे भारी नाराजगी
कृति सेनन के इस ऐड में पूजा की थाली और पारंपरिक रीति-रिवाजों की कमी के साथ-साथ उनके बोल्ड लुक को लेकर लोग कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।

-
एक यूजर ने 'X' (ट्विटर) पर लिखा, "पूजा की थाली कहाँ है? तिलक कहाँ है? रक्षाबंधन पर भाई के सामने इस तरह के कपड़े कौन पहनता है?"
-
वहीं दूसरे यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा, "ब्रांड और एजेंसी को बखूबी पता था कि वे क्या कर रहे हैं, यह जानबूझकर विवाद खड़ा करने (Rage-baiting) की कोशिश है।"
हालांकि, इस पूरे विवाद और कंगना के बयान पर कृति सेनन या संबंधित ब्रांड की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दोनों अभिनेत्रियों के वर्कफ्रंट का हाल
-
कृति सेनन: कृति को हाल ही में होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' (Co-starring शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना) में देखा गया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म (नेटफ्लिक्स) पर उपलब्ध है।
-
कंगना रनौत: कंगना हाल ही में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं। कामा अस्पताल के रियल हीरो (स्टाफ) पर केंद्रित इस फिल्म को समीक्षकों की सराहना तो मिली, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।
