Movie prime

बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता Manoj Kumar का 87 साल की उम्र में निधन, देशभक्ति फिल्मों के जरिए हासिल किया था बड़ा मुकाम

Ad

 
Manoj kumar
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

Manoj Kumar Death : भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसकों और सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Ad

देशभक्ति फिल्में के जरिए बनाई थी अलग पहचान

मनोज कुमार को विशेष रूप से देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीयता और सामाजिक संदेश को प्रमुखता दी। 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी कालजयी फिल्मों ने उन्हें 'भारत कुमार' की उपाधि दिलाई और दर्शकों के दिलों में उन्हें अमर बना दिया।

Ad

BNS

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हमारे प्रेरणास्त्रोत और भारतीय सिनेमा के शेर, मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। यह इंडस्ट्री के लिए गहरी क्षति है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

Ad

Navneeta

हमेशा याद रहेंगे मनोज कुमार

भारतीय सिनेमा में अपने अद्वितीय योगदान के कारण मनोज कुमार को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी फिल्मों में देश के प्रति प्रेम और सामाजिक चेतना की झलक देखने को मिलती थी। उनका अभिनय, निर्देशन और देशभक्ति की भावना भारतीय फिल्म इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज रहेगा।

Ad

Ad