Movie prime
Ad

इस दिन JioHotstar पर रिलीज़ होगी ‘The Great Shamsuddin Family’; फरीदा जलाल संग दमदार स्टारकास्ट, अनुषा रिज़वी की 14 साल बाद वापसी

‘पीपली लाइव’ फेम निर्देशक अनुषा रिज़वी की नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में कृतिका कामरा, शीबा चड्ढा, श्रेया धनवंतरि और पुरब कोहली की एंट्री; ट्रेलर रिलीज़ के बाद बढ़ी उत्सुकता

Ad

 
jio hotstar
WhatsApp Group Join Now

Ad

JioHotstar ने अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘The Great Shamsuddin Family’ का ट्रेलर रिलीज़ करके इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 12 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे ‘पीपली लाइव’ (2010) की निर्देशक अनुषा रिज़वी 14 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रही हैं।

Ad
Ad

फिल्म में फरीदा जलाल, शीबा चड्ढा, कृतिका कामरा, श्रेया धनवंतरि, पुरब कोहली, जुही बब्बर सोनी, डॉली अहलूवालिया, नताशा रस्तोगी सहित कई दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म से अनुष्का बनर्जी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी घूमती है बानी अहमद के इर्द-गिर्द, जिसका किरदार निभाया है कृतिका कामरा ने। बानी को 12 घंटे में एक बेहद ज़रूरी अप्लीकेशन पूरी करनी होती है। जैसे ही वह काम शुरू करती है, ठीक उसी समय उसका विशाल और भावनाओं से भरा हुआ परिवार अचानक घर पहुंच जाता है।

Ad

इसके बाद शुरू होती है- लगातार ड्रामा, अनगिनत विवाद, परिवार की अनसुलझी कहानियां और ढेर सारी कॉमिक और इमोशनल घटनाएं शामिल है। 

ट्रेलर में परिवार की केमिस्ट्री, हल्की-फुल्की कॉमेडी और रिश्तों की गर्माहट ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

स्टारकास्ट में कई बड़े नाम

Ad

फिल्म की कास्ट बेहद मजबूत है और इसमें शामिल हैं—

  • फरीदा जलाल
  • शीबा चड्ढा
  • श्रेया धनवंतरि
  • जुही बब्बर सोनी
  • पुरब कोहली
  • डॉली अहलूवालिया
  • नताशा रस्तोगी
  • जॉयिता दत्ता
  • निशंक वर्मा
  • मनिषा गुप्ता
  • राणा प्रताप सेंगर
  • राहुल मिश्रा
  • जेफ़ गोल्डबर्ग
  • अनुष्का बनर्जी (डेब्यू)

फरीदा जलाल और शीबा चड्ढा की मौजूदगी फिल्म को और खास बनाती है।

फिल्म की तकनीकी टीम और संगीत

फिल्म Third World Films के आलोक जैन, अजीत अंधारे और महमूद फारूकी ने प्रोड्यूस की है।
टेक्निकल टीम में शामिल हैं—

  • सिनेमैटोग्राफर: देबाशीष रेमी दलई
  • एडिटर: कोणार्क सक्सेना
  • प्रोडक्शन डिज़ाइनर: मधुसूदन एन

फिल्म का संगीत सिमरन होरा ने तैयार किया है, जबकि गीत ग़ुलाम रब्बानी ताबां ने लिखे हैं।

अनुषा रिज़वी की दमदार वापसी

‘पीपली लाइव’ जैसी चर्चित और नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्म के बाद अनुषा रिज़वी लंबे समय से स्क्रीन से दूर थीं। अब उनकी यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर दिल छू लेने वाले किरदार और हल्की-फुल्की पारिवारिक कहानी का अनुभव देने वाली है।
फिल्म 12 दिसंबर को JioHotstar पर उपलब्ध होगी।

Ad