Movie prime
PMC_Hospital

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के 45-सेकंड टीजर को मिली CBFC से हरी झंडी

रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ सिनेमाघरों में जुड़ सकता है टीजर; 2 नवंबर को बर्थडे पर लॉन्च होने की चर्चा 

 
Ad

 
gc
WhatsApp Group Join Now

Ad

मनोरंजन डेस्क (भदैनी मिरर): सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' (King) को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट के अनुसार, 'किंग' के 45-सेकंड के टीजर/प्रोमो को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी (सर्टिफिकेशन) मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोमो को शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Ad

'रामायण' के साथ थिएटर्स में जुड़ सकता है प्रोमो

सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार, मेकर्स इस 45-सेकंड के धमाकेदार प्रोमो को रणबीर कपूर की आगामी पौराणिक फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' के साथ सिनेमाघरों में अटैच करने पर विचार कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है, तो थिएटर्स में फिल्म देखने आने वाले दर्शकों को 'किंग' की एक पहली झलक बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सिल्वर-हियर और इंटेंस लुक में नजर आएंगे SRK

नवंबर 2025 में शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'किंग' का टाइटल अनाउंसमेंट किया गया था, जिसमें उनका सिल्वर-हियर, एक्शन-पैक्ड और खतरनाक अवतार देखने को मिला था। फिल्म के टीजर में उनका यह डायलॉग— "डर नहीं, दहशत हूं..." काफी सुर्खियों में रहा था।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिनके साथ शाहरुख की जोड़ी 'पठान' के बाद दोबारा बन रही है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।