Movie prime
Ad

Spotify Wrapped 2025 हुआ लॉन्च: आपके पूरे साल की सुनने की आदतों का सबसे पर्सनल और इंटरएक्टिव रिपोर्ट कार्ड

30 से ज्यादा गानों और 5 कलाकारों को सुनने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध; नए फीचर्स में Listening Age, Top Album, Fan Leaderboard और AI आधारित Listening Archive शामिल
 

Ad

 
Spotif
WhatsApp Group Join Now

Ad

डिजिटल डेस्क। दुनिया की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस Spotify ने इस साल का सबसे इंतजार किया जाने वाला फीचर Spotify Wrapped 2025 लॉन्च कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Spotify ने यूजर्स, कलाकारों और क्रिएटर्स के लिए एक बेहद आकर्षक, डेटा-ड्रिवन और इंटरएक्टिव अनुभव तैयार किया है। 2015 में शुरू हुआ Wrapped हर साल नए लेवल पर पहुंचता रहा है, लेकिन 2025 को Spotify ने “अब तक का सबसे लेयर्ड, पर्सनल और कनेक्टेड अनुभव” बताया है।

Ad
Ad
Ad

 Wrapped 2025 कैसे देखें?

Spotify Wrapped तभी दिखेगा जब इस साल यूजर ने—

  • कम से कम 30 गाने (हर एक 30 सेकंड से अधिक) सुने हों
  • कम से कम 5 अलग-अलग कलाकारों को सुना हो

Private Mode में सुनें गए गाने या Taste Profile से हटाए गए ट्रैक्स इसके डेटा में शामिल नहीं होंगे।

Wrapped अनुभव Free और Premium दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे Spotify मोबाइल ऐप में होम स्क्रीन के टॉप पर मौजूद Wrapped फीड में देखा जा सकता है।

Ad


Wrapped 2025 में क्या नया है?

इस बार Spotify ने 10 से ज्यादा नए फीचर्स जोड़े हैं, जो यूजर के म्यूजिक व्यवहार को और गहराई से समझने का मौका देते हैं।

1. Listening Age

यह फीचर दिखाता है कि आप अपनी उम्र के हिसाब से किस म्यूजिकल एरा के गाने ज्यादा सुनते हैं।

Ad

2. Top Albums (पहली बार)

अब सिर्फ गाने नहीं, बल्कि कौन से एल्बम आपने सबसे ज्यादा बार सुनें, उसकी लिस्ट भी मिलेगी।

3. Top Song Quiz

एक इंटरएक्टिव क्विज़ जिसमें आपको अंदाजा लगाना होगा कि आपका साल का नंबर-1 गाना कौन सा है।

4. Top Audiobook Genre

ऑडियोबुक सुनने वालों के लिए खास - इस साल आपने कौन सी किताब सबसे ज्यादा सुनी, इसका डेटा भी मिलेगा।

5. Author Clips और Podcaster Clips

इस बार सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि आपके पसंदीदा राइटर्स और पॉडकास्ट होस्ट भी Wrapped में आपको वीडियो संदेश भेज सकते हैं।

6. Top Artist Sprint

इसमें दिखता है कि सालभर में आपके टॉप 5 कलाकारों की रैंक कैसे बदलती रही।

7. Fan Leaderboard

अगर आप अपने फेवरेट कलाकार के बड़े फैन हैं, तो आपको दुनिया भर के फैंस में आपका रैंक भी बताया जाएगा।

8. Clubs

Spotify आपको आपकी सुनने की आदतों के आधार पर 6 क्लबों में से किसी एक में शामिल करेगा।

9. AI Powered Listening Archive

यह फीचर आपके साल के 5 सबसे यादगार सुनने वाले दिनों का AI बेस्ड रिपोर्ट कार्ड देता है। (अभी कुछ मार्केट्स में उपलब्ध)


Wrapped के क्लासिक फीचर्स भी शामिल

  • Minutes Listened
  • Your Top Songs Playlist
  • Top Genres
  • Top Artist Clips
  • Top Podcasts

इस बार यूजर्स Wrapped स्लाइड्स की स्पीड भी कंट्रोल कर पाएंगे और किसी भी स्टोरी को दोबारा देख सकेंगे।

पहली बार लॉन्च हुआ “Wrapped Party”

Spotify ने इस साल Wrapped Party नाम का नया इंटरएक्टिव फीचर भी लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स अपने दोस्तों के साथ लाइव अपने साल के म्यूजिक अनुभव को शेयर कर सकते हैं।


दुनिया भर में 50+ शहरों में पॉप-अप इवेंट

Spotify ने इस साल worldwide Wrapped को ग्राउंड एक्टिवेशन तक ले जाकर इसे और खास बनाया है।
Manchester, Seoul, Mexico City, New York जैसी जगहों पर कलाकारों की थीम पर पॉप-अप पार्टियां और इवेंट किए जा रहे हैं।


कलाकारों, पॉडकास्टर्स और राइटर्स के लिए भी अलग Wrapped

Spotify ने क्रिएटर्स के लिए भी अलग माइक्रोसाइट्स बनाई हैं जिसमें वे देख सकते हैं कि दुनिया ने उनके काम को कैसे सुना और पसंद किया।

Ad