Movie prime
Ad

‘राइज एंड फॉल’ 2 हफ्तों में ही बना TRP किंग, पवन सिंह के बीच में शो छोड़ने से घटेगी पॉपुलैरिटी?

MX Player के शो ने पवन सिंह की वजह से पकड़ी TRP रफ्तार, फैन्स में निराशा, बोले – अब शो देखने लायक नहीं रहा

Ad

 
pawan singh
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

पवन सिंह की मौजूदगी ही थी शो की सबसे बड़ी ताकत

मेकर्स अब क्या खेलेंगे नया मास्टरस्ट्रोक?

MX Player का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों सुर्खियों में है। शो लॉन्च से पहले इसे लेकर ज्यादा चर्चा नहीं थी, लेकिन जैसे ही इसमें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री हुई, TRP के मामले में शो ने धमाकेदार शुरुआत की। महज 2 हफ्तों में यह शो TRP किंग बन गया।

Ad
Ad
Ad

पवन सिंह ने बढ़ाया शो का चार्म

शो में पवन सिंह की एंट्री ने उन दर्शकों को भी आकर्षित किया, जो शुरू में ‘राइज एंड फॉल’ देखने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। शो में आते ही उन्होंने बता दिया कि उन्हें यूं ही ‘पावर स्टार’ का खिताब नहीं मिला है। उनके मजाकिया अंदाज, फैन्स से कनेक्शन और को-कंटेस्टेंट्स के साथ शानदार बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Ad

बीच में छोड़ा शो, फैन्स में गुस्सा

हालांकि, ताजा खबर यह है कि पवन सिंह ने शो बीच में ही छोड़ दिया। उनकी फैमिली उन्हें लेने शो में आई थी और पवन सिंह ने खुद साफ किया कि वो कुछ समय के लिए ही शो में आए थे, वह कभी भी स्थायी कंटेस्टेंट नहीं थे। इस बात से फैन्स खासे नाराज़ हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि अब वो शो नहीं देखेंगे क्योंकि शो की असली जान पवन सिंह ही थे।

Ad

 फैन्स बोले – पवन सिंह ही असली स्टार

शो में पवन सिंह के हर क्लिप वायरल हो रहे थे। चाहे धनश्री वर्मा के साथ उनकी मजेदार फ्लर्टिंग हो या नयनदीप रक्षित के साथ उनका ब्रोमांस – कैमरे का फोकस हमेशा उन्हीं पर रहता था। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने TRP बढ़ाने के लिए किसी तरह का ड्रामा या चीख-पुकार नहीं की, बल्कि अपनी नैचुरल पर्सनैलिटी से ही लोगों को एंटरटेन किया।

पॉपुलैरिटी पर पड़ सकता है असर

यह साफ है कि पवन सिंह की मौजूदगी से शो की TRP को बड़ा फायदा हुआ। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी मजबूत है कि उनके नाम से ही शो की चर्चा होती रही। अब उनके जाने के बाद शो की लोकप्रियता घट सकती है। सवाल यह है कि क्या शो के मेकर्स पवन सिंह की कमी पूरी करने के लिए कोई नया मास्टरस्ट्रोक चल पाएंगे या नहीं।

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB