Movie prime
PMC_Hospital

मक्का पहुंचकर राखी सावंत ने देश के लिए मांगी दुआ, बोलीं- 'गलत लोगों से देश को बचाओ...

उमराह करने मक्का पहुंचीं राखी सावंत का वीडियो वायरल; Gen Z युवाओं को दी सलाह, बोलीं- माता-पिता को iPhone के लिए न सताएं

Ad

 
Rakhi
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

मनोरंजन: अपने बयानों और अनोखे अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत एक बार फिर उमराह के लिए सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पहुंची हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह हिजाब पहने काबा के सामने अपने देश भारत की सलामती और बेहतरी के लिए दुआ मांगती नजर आ रही हैं।

Ad
Ad

'देश और शिक्षा को गलत लोगों से बचाओ'

वायरल वीडियो में राखी सावंत काफी भावुक नजर आ रही हैं। वह हाथ उठाकर दुआ मांगते हुए कहती हैं, "या खुदा, मेरे देश को बचा लो। गलत लोगों से मेरे देश को बचा लो। मेरे देश की शिक्षा को बचा लो और देश के जेन जी (Gen Z) को बचा लो।" इसके साथ ही उन्होंने राजनेताओं पर भी चुटकी लेते हुए कहा, "मैं दुआ करती हूं कि जितने भी मंत्री-शंत्री हैं, वे सभी ईमानदारी से काम करें।"

Ad

Gen Z को दी नसीहत: 'माता-पिता को न सताएं'

देश के युवाओं (Gen Z) के बारे में बात करते हुए राखी ने उन्हें खुद के पैरों पर खड़े होने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जितने भी जेन जी हैं, वे अपने मां-बाप को कभी न सताएं। चाहे आई-फोन (iPhone) की मांग हो या किसी और चीज की, अपने माता-पिता पर दबाव न बनाएं। खुद कमाई करें और अपनी जिंदगी ईमानदारी से जिएं।"

Ad

Ad

इस्लाम कबूल करने को लेकर रही थीं चर्चा में

गौरतलब है कि राखी सावंत ने साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी से निकाह के बाद इस्लाम धर्म अपनाया था। साल 2023 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि उनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ था, बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपनाया और फिर वह मुस्लिम बनीं। हालांकि, आदिल के साथ उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने एक-दूसरे पर धोखाधड़ी व कई गंभीर आरोप लगाते हुए राहें अलग कर ली थीं।