Movie prime
Ad

Rajinikanth 75th Birthday: बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक का सफर, थलाइवा के जन्मदिन पर पीएम मोदी और दामाद धनुष ने दी शुभकामनाएं

रजनीकांत का 50 साल पूरे हुए फिल्मी करियर के- फैंस से लेकर बड़े सितारों तक ने थलाइवा को बनाया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर छाया जश्न

Ad

 
Rajnikant
WhatsApp Group Join Now

Ad

इंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार और करोड़ों दिलों की धड़कन रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 12 दिसंबर को जन्मे थलाइवा का जीवन संघर्ष, मेहनत और सफलता का ऐसा प्रेरक उदाहरण है जिसकी मिसाल कम ही मिलती है।
कभी बस कंडक्टर के रूप में टिकट काटने वाले रजनीकांत आज वे सुपरस्टार हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग घंटों लाइनें लगाते हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर ‘Happy Birthday Thalaiva’ ट्रेंड कर रहा है और फैंस धूमधाम से जश्न मना रहे हैं।

Ad
Ad
Ad

बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक की अनोखी कहानी

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में एक साधारण मराठी परिवार में हुआ। गरीबी के कारण बचपन में ही उन्होंने मजदूरी, कुली और कारपेंटर का काम किया।
बाद में वे बस कंडक्टर बने, जहां उनका स्टाइल, टिकट काटने का अंदाज़ और व्यवहार लोगों को बेहद पसंद आता था।

Ad

उनके दोस्त राज बहादुर ने उन्हें एक्टिंग करने की सलाह दी और मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाया। यहीं से उनकी जिंदगी ने करवट बदली। निर्देशक के. बालाचंद्र की फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ से एंट्री मिली।
करियर की शुरुआत विलेन के रोल से हुई, लेकिन ‘भुवन ओरु केल्वी कुरी’ की सफलता ने उन्हें बतौर हीरो स्थापित कर दिया। इसके बाद रजनीकांत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे तमिल सिनेमा के देवता बन गए।

Ad

 50 साल पूरे किए फिल्म इंडस्ट्री में

रजनीकांत ने तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला फिल्मों में भी काम किया। उनका स्टारडम किसी सीमा में बंधा नहीं—भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी** ने एक्स पर पोस्ट करते हुए रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी।
पीएम मोदी ने लिखा-“श्री रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अभिनय ने पीढ़ियों को अपने जादू में बांधकर रखा है। यह साल उनके लिए खास है क्योंकि उन्होंने फिल्म जगत में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मैं उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”



रिश्ता टूटने के बाद भी दामाद धनुष ने जीता दिल

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से अलग हो चुके अभिनेता धनुष ने भी अपने ससुर को बेहद ही प्यार भरे अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

धनुष ने रात 1:52 बजे पोस्ट किया-“Happy Birthday Thalaiva”
और साथ ही दिल, हाथ जोड़कर प्रणाम व प्यार भरे इमोजी जोड़े।

फैंस भी इस पोस्ट पर खूब भावुक प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं—

  • “दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।”
  • “धनुष सच में जेंटलमैन हैं।”
  • “रिश्ता टूटा, लेकिन सम्मान नहीं।”

धनुष का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


फैंस ने बनाया त्योहार जैसा माहौल

तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक, आंध्र और विदेशों तक रजनीकांत के प्रशंसक आज जश्न मना रहे हैं। मंदिरों में विशेष पूजा, केक कटिंग समारोह, पोस्टर बैनर और बड़े कट-आउट लगाए गए हैं। थलाइवा के जन्मदिन को कई जगह त्योहार जैसा माहौल बन गया है।

 रजनीकांत की लोकप्रियता आज भी अडिग

75 साल की उम्र में भी रजनीकांत फिल्मों और राजनीति दोनों में सक्रिय हैं। उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह रहता है और उनका करिश्मा आज भी पहले जैसा बरकरार है।
 

Ad