Movie prime
PMC_Hospital

राज कुंद्रा और उनकी अभिनेत्री पत्नी शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट सर्कुलर जारी, जानें वजह 

मुंबई के जुहू थाने में दर्ज एफआईआर में 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप 
 

Ad

 
Raj kundra
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में की गई है।

Ad
Ad

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर विदेश यात्रा करते रहते हैं। ऐसे में आशंका थी कि दोनों भारत छोड़ सकते हैं। इसी वजह से लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि एयरपोर्ट और सीमा चौकियों पर उन्हें रोका जा सके।

60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Ad

14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के अनुसार, एक कारोबारी ने आरोप लगाया था कि लोन और निवेश सौदे के नाम पर उससे लगभग ₹60 करोड़ की ठगी की गई। इसी शिकायत के आधार पर शिल्पा और राज कुंद्रा पर मामला दर्ज किया गया।

क्या होता है लुकआउट सर्कुलर?

लुकआउट सर्कुलर एक ऐसी कानूनी व्यवस्था है जिसके जरिए किसी व्यक्ति को विदेश जाने से रोका जाता है या उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। यह सर्कुलर आमतौर पर एयरपोर्ट और सीमा चौकियों पर तैनात इमीग्रेशन अधिकारियों को भेजा जाता है ताकि संबंधित व्यक्ति के देश छोड़ने पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अभिनेत्री और उनके पति को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

 

Ad