Movie prime
PMC_Hospital

Pushpa 2 का रिकॉर्डतोड़ जलवा: अल्लू अर्जुन ने TV पर भी मचाया धमाल, 5.1 TVR के साथ रचा इतिहास

टीवी रेटिंग में T20 लीग को भी पछाड़ा, हिंदी वर्जन ने 5.4 करोड़ दर्शकों तक बनाई पहुंच

Ad

 
Pushpa 2
WhatsApp Group Join Now

Ad
  • अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने TV पर रचा इतिहास

  • 5.1 TVR रेटिंग के साथ बना टॉप व्यूअरशिप रिकॉर्ड

  • 5.4 करोड़ लोगों ने देखा हिंदी वर्जन

  • ₹1800 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • T20 लीग को भी व्यूअरशिप में पछाड़ा

मुंबई। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ एक और नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने न सिर्फ सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की, बल्कि अब टीवी पर भी जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए 5.1 की शानदार TVR (टेलीविजन व्यूअरशिप रेटिंग) दर्ज की है। खास बात यह है कि इस रेटिंग के साथ फिल्म ने भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली T20 लीग को भी पीछे छोड़ दिया, जिसकी औसत रेटिंग 3.9 रही।

Ad
Ad

छोटे पर्दे पर भी पुष्पा का दबदबा

टीवी पर प्रसारित हुए पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन) को 5.4 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे साफ है कि अल्लू अर्जुन का जादू न केवल थिएटर्स बल्कि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बरकरार है। फिल्म की स्टोरी, स्टाइल और दमदार डायलॉग्स ने हर वर्ग के दर्शकों को बांधे रखा।

Ad

अल्लू अर्जुन का जलवा हर मंच पर कायम

नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2: द रूल के जरिए एक बार फिर अपनी सुपरस्टार छवि को और मजबूत कर दिया है। हिंदी में फिल्म ने ₹800 करोड़ से अधिक का कारोबार किया, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब ₹1800 करोड़ तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड में रहा #Pushpa2TheRule

फिल्म की सफलता के बाद #Pushpa2TheRule और #WildFirePushpa जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैन्स से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी अल्लू अर्जुन की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। Zee Cinema पर प्रसारण के बाद फिल्म को लेकर ऑनलाइन चर्चा और व्यूअरशिप में जबरदस्त उछाल आया है।

Ad

life line hospital

आगे क्या लाएंगे अल्लू अर्जुन?

अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि अल्लू अर्जुन अगली बार किन रोल्स में नजर आएंगे। लेकिन एक बात तय है 'पुष्पा' के बाद जो भी आएगा, वो फिर एक नया धमाका लेकर आएगा।