Movie prime
PMC_Hospital

Pawan Singh Akshara Singh Viral Video: 'आपने गलती मानी आई लव यू...', पवन सिंह के 'माफीनामे' के बाद अक्षरा सिंह का नया वीडियो वायरल

पवन सिंह के मुंगेर वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर आया अक्षरा सिंह का वीडियो; मंच से दर्शकों को दी लड़कियों का सम्मान करने की सीख

Ad

 
gb
WhatsApp Group Join Now

Ad

मनोरंजन डेस्क (भदैनी मिरर): भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह और मशहूर अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह के बीच की बॉन्डिंग और तकरार एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। बीते दिनों मुंगेर में पवन सिंह का अक्षरा से माफी मांगने और उन्हें 'मेरा बाबू' कहने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसके तुरंत बाद अब अक्षरा सिंह का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे "आपने गलती मानी आई लव यू..." कहती नजर आ रही हैं।

Ad

मंच से दी लड़कियों का सम्मान करने की सीख

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह का यह वायरल वीडियो पटना के किसी कार्यक्रम का है। वीडियो में अक्षरा हाथ में माइक थामकर मंच से सामने मौजूद दर्शकों को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान वे दर्शकों में मौजूद किसी व्यक्ति को टोकते और डपटते हुए कहती हैं कि—

"लड़कियों का सम्मान करना सीखिए, लोगों के साथ थेथरई मत कीजिए।"

इसके बाद अक्षरा सिंह मंच से Gen-Z (युवा पीढ़ी) होने का मतलब भी समझाती नजर आती हैं। जब सामने मौजूद शख्स अपनी गलती स्वीकार कर लेता है, तो अक्षरा सिंह मुस्कुराते हुए कहती हैं, "नाउ आई लव यू... आपने अपनी गलती मान ली, आई लव यू।"

पवन सिंह के वीडियो से जोड़कर देख रहे फैंस

सोशल मीडिया यूजर्स और दोनों कलाकारों के फैंस इस वीडियो को पवन सिंह के हालिया बयान से जोड़कर देख रहे हैं। हाल ही में मुंगेर के दुर्गा पूजा महोत्सव में पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से मंच से कहा था कि "अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है... उनके माता-पिता मेरे लिए आदरणीय हैं। अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं हाथ जोड़कर सॉरी बोलता हूं।"

पवन सिंह के इस बयान के तुरंत बाद अक्षरा सिंह का "गलती मानने" वाला यह वीडियो वायरल होने से भोजपुरी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या दोनों कलाकारों के बीच लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। हालांकि, अक्षरा सिंह के इस वायरल वीडियो के सटीक समय और पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।