Movie prime
Ad

‘महाभारत’ के कर्ण नहीं रहे: अभिनेता पंकज धीर का निधन, अर्जुन बने फिरोज खान ने की पुष्टि

‘महाभारत’ में कर्ण के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्तूबर को मुंबई में निधन, शाम को होगा अंतिम संस्कार।

Ad

 
dhir
WhatsApp Group Join Now

Ad
मुंबई। टेलीविजन के इतिहास में अमर रहे ‘महाभारत’ के कर्ण अब नहीं रहे। मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की। पंकज धीर के निधन की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं।
पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
फिरोज खान ने कहा, “हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से मैंने एक बहुत अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद नेकदिल इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूं और समझ नहीं पा रहा क्या कहूं।”
Ad
Ad
Ad
1988 में प्रसारित बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर पंकज धीर ने घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में दमदार भूमिकाएं निभाईं। हाल के वर्षों में वे निर्देशन और फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे।
उनका बेटा निकितिन धीर भी हिंदी फिल्मों का जाना-माना नाम है, जिसने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। पिता के निधन से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।
Ad
फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई कलाकारों ने पंकज धीर को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए हैं। उनके सह-कलाकारों ने कहा कि वे न सिर्फ एक उम्दा अभिनेता थे बल्कि सेट पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते थे।
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB