Movie prime
PMC_Hospital

'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन होगा आखिरी, भावुक करण जौहर ने किया आधिकारिक ऐलान

22 सालों का यादगार सफर होगा खत्म: पिता की मौत का जिक्र कर भावुक हुए करण जौहर, कहा— "हर अच्छी चीज का एक अंत होता है"

Ad

 
fdg
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुंबई / भदैनी मिरर:बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा और चर्चित रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) अब हमेशा-हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। शो के होस्ट और जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर आधिकारिक घोषणा की है कि 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा 'कॉफी विद करण सीजन 9' इस शो का आखिरी सीजन होगा।

Ad

दर्शक इस आखिरी और धमाकेदार सीजन का आनंद ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ले सकेंगे। 22 वर्षों के इस ऐतिहासिक और उतार-चढ़ाव भरे सफर के अंत का ऐलान करते हुए करण जौहर कैमरे के सामने काफी भावुक नजर आए।

शो के विचार के बाद गुजर गए पिता यश जौहर

करण जौहर ने एक इमोशनल प्रोमो वीडियो जारी करते हुए शो से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया। वीडियो में करण ने बताया कि जून 2004 में उन्होंने अपने पिता (यश जौहर) से एक टॉक शो होस्ट करने की इच्छा जाहिर की थी, जहां वे दो स्टार्स को बुलाकर मजेदार बातचीत करना चाहते थे। तब उनके पिता ने हंसते हुए कहा था कि "तुम अपने दोस्तों से वैसे भी बातें करते हो, इसके तुम्हें पैसे कौन देगा?"

Ad

करण ने भारी आवाज में बताया कि उसी महीने 26 जून को उनके पिता का निधन हो गया था। इस दौरान करण खुद के आंसुओं को रोक नहीं सके और 2 मिनट का ब्रेक लेने के बाद खुद को संभालते हुए आगे की बात कही।

22 साल, 8 सीजन और 161 एपिसोड का शानदार सफर

करण जौहर ने बताया कि उन्होंने 16 अगस्त 2004 को पहली बार इस शो की शूटिंग की थी। इन 22 वर्षों के दौरान 8 सीजन और 161 एपिसोड प्रसारित हुए, जिनमें उन्होंने बॉलीवुड के दोस्तों, प्रेमियों, परिवारों और बिछड़े प्रेमियों को उस मशहूर काउच पर आमंत्रित किया।

Ad

करण ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस शो की वजह से ही वह आज तक 'नेपोटिज्म' जैसे शब्दों का सामना कर रहे हैं। शो की वजह से कई विवाद खड़े हुए और कई नेशनल आइकन्स का करियर भी मुश्किल में पड़ा। उन्होंने कहा, "मैं जहां भी जाता था, लोग मुझसे मेरी फिल्मों के बजाय अगले सीजन के बारे में पूछते थे। लेकिन अब मैं जिंदगी के उस मोड़ पर हूं जहां अहसास होता है कि हर अच्छी चीज का अंत होता है। बेहद भारी दिल से कह रहा हूं कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा।"

फाइनल सीजन में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे इस ग्रैंड और फेयरवेल सीजन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के शिरकत करने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आखिरी सीजन में अजय देवगन-काजोल, आमिर खान-सैफ अली खान-अक्षय खन्ना और चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना बतौर मेहमान काउच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।