Movie prime
PMC_Hospital

Khatron Ke Khiladi 15 Winner: अविनाश मिश्रा ने रचा इतिहास, ऋत्विक और ओरी को पछाड़ जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी, मिली भारी प्राइज मनी

ट्रॉफी के साथ जीती चमचमाती कार, यूरोप ट्रिप और 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

Ad

 
Avinash
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (डिजिटल डेस्क)। टीवी जगत के सबसे चर्चित और एडवेंचरस रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को अपना नया चैंपियन मिल गया है। शुरुआती हफ्ते से ही धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले अभिनेता अविनाश मिश्रा ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने कड़े मुकाबले के बीच ऋत्विक धनजानी और ओरी (Orry) को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।

Ad

ट्रॉफी के साथ मिली भारी-भरकम प्राइज मनी और कार

'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब जीतने पर अविनाश मिश्रा को सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि कई बड़े इनाम भी मिले हैं। विजेता बनने पर अविनाश को 20 लाख रुपये की नकद राशि, एक ब्रांड न्यू कार और एक यूरोप ट्रिप का शानदार पैकेज दिया गया। इसके अलावा, फिनाले तक पहुंचे टॉप-3 कंटेस्टेंट्स को स्पेशल बाइक से भी सम्मानित किया गया।

'यह सफर खुद को साबित करने का था'- जीत पर बोले अविनाश

ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अविनाश मिश्रा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "खतरों के खिलाड़ी का खिताब जीतना मेरे लिए बेहद खास है। शुरुआत में मैंने यह शो दूसरों को अपनी काबिलियत साबित करने के लिए साइन किया था, लेकिन जैसे-जैसे सफर आगे बढ़ा, यह लड़ाई खुद को साबित करने की बन गई। मैं सालों से टीवी इंडस्ट्री में हूं, लेकिन मैं चाहता था कि दर्शक मेरा वह रूप भी देखें जो अब तक अनदेखा था। इस शो ने मुझे अपने काम से जवाब देने का मौका दिया।"

अविनाश ने आगे कहा, "यह पूरा खेल शारीरिक से ज्यादा मानसिक ताकत का है। डर के उस आखिरी छोर पर जब आप खड़े होते हैं, तो कोई एक्टिंग काम नहीं आती—वहां सिर्फ आप, आपका डर और आपका फैसला होता है। कई मौकों पर मैंने खुद को सरप्राइज किया। मैं इस शो में खुद का टेस्ट लेने आया था, लेकिन अब एक अटूट आत्मविश्वास लेकर लौट रहा हूं।"

बिना कोई टास्क अबॉर्ट किए बने चैंपियन

अविनाश मिश्रा की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि पूरे सीजन के दौरान उन्होंने एक भी टास्क 'अबॉर्ट' नहीं किया। उनकी निरंतरता और निडरता ने उन्हें हमेशा दूसरों से आगे रखा। सीजन के दौरान उन्होंने 'स्विफ्ट इम्युनिटी जैकेट' भी अपने नाम की थी, जिसने उन्हें शो में विशेष शक्तियां दीं।

फिनाले तक के सफर में उन्हें फरहाना भट्ट, ओरी, करण वाही और ऋत्विक धनजानी से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन अपने निडर अंदाज के दम पर उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया।

DJ से लेकर KKK 15 के विनर बनने तक का सफर 

अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने से पहले अविनाश मिश्रा एक प्रोफेशनल डीजे (DJ) के रूप में काम करते थे। उन्होंने साल 2016 में धारावाहिक 'सेठजी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह लोकप्रिय शो 'इश्कबाज' में नजर आए। साल 2022 में आए धारावाहिक 'नथ' से उनके करियर को नई पहचान मिली। 'बिग बॉस 18' में टॉप-4 तक का सफर तय करने के बाद अब अविनाश ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीतकर सफलता का नया इतिहास रच दिया है।