Movie prime
PMC_Hospital

Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav Relationship: 'शादीशुदा से प्यार करने वाली पहली लड़की नहीं हूँ'

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में छलका भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी का दर्द; खेसारी लाल यादव संग 5 साल के रिश्ते और अधूरे प्यार पर तोड़ी चुप्पी।

Ad

 
efd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भोजपुरी व एंटरटेनमेंट डेस्क (भदैनी मिरर): भोजपुरी सिनेमा की हिट क्वीन काजल राघवानी इन दिनों चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' (Rise and Fall) में अपनी पर्सनल लाइफ और अधूरी लव स्टोरी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। अपनी खूबसूरत अदाकारी और सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर काजल ने शो के दौरान भोजपुरी के शादीशुदा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने 5 साल लंबे रिलेशनशिप और रिश्ते में मिले धोखे पर फिर से दर्द बयां किया है।

Ad

शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ बातचीत के दौरान काजल राघवानी काफी भावुक नजर आईं।

"शादीशुदा से प्यार करने वाली मैं पहली लड़की नहीं हूँ"

मनीष कश्यप ने जब काजल से सवाल पूछा कि "आपको खेसारी जी से प्यार कैसे हो गया, जबकि उनकी तो पहले ही शादी हो चुकी थी और वे दो बच्चों के पिता थे?"

इस पर काजल राघवानी ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा— "मैं कोई पहली लड़की नहीं हूँ, जिसने किसी शादीशुदा इंसान से प्यार किया है। ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जिन्हें शादीशुदा मर्दों से प्यार हो जाता है। उस समय परिस्थितियां ऐसी बन गई थीं। हम लगातार साथ में काम कर रहे थे, धीरे-धीरे अट्रैक्शन हुआ और फिर प्यार हो गया। अब इसमें कोई क्या ही कह सकता है।"

"मेरे जैसा प्यार करने वाली उन्हें जिंदगीभर नहीं मिलेगी"

जब मनीष ने आगे पूछा कि क्या खेसारी लाल यादव को भी उनसे सच्चा प्यार था, तो काजल ने भावुक होते हुए कहा— "हाँ, बिल्कुल था। अगर प्यार नहीं होता तो क्या कोई किसी के साथ 5 साल तक लगातार रहता?"

काजल ने नम आंखों से कहा, "मेरे जैसा सच्चा प्यार करने वाली लड़की उन्हें जिंदगी में दोबारा कभी नहीं मिलेगी। वे मुझे जिंदगीभर याद करेंगे और मुझे पूरा यकीन है कि वे मुझे आज भी याद करते होंगे।"

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं काजल

उल्लेखनीय है कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और ऑन-स्क्रीन रोमांटिक जोड़ियों में से एक माना जाता था। दोनों ने एक साथ दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। काजल राघवानी आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग और शानदार अदाकारी के दम पर छाई हुई हैं।