Movie prime
PMC_Hospital

Jr NTR on Janhvi Kapoor AI Video: जाह्नवी कपूर के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर एनटीआर, बोले- 'घिनौना और शर्मनाक', लीगल एक्शन की दी चेतावनी

फिल्म 'देवरा' के 'चुट्टामल्ले' गाने के एआई-जनरेटेड अश्लील वीडियो पर जूनियर एनटीआर का फूटा गुस्सा; आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।

Ad

 
jr
WhatsApp Group Join Now

Ad

सिनेमा व एंटरटेनमेंट डेस्क (भदैनी मिरर): साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'देवरा' (Devara) की को-स्टार जाह्नवी कपूर के एक मॉर्फ्ड (Deepfake) वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेहद गुस्से में हैं। फिल्म के लोकप्रिय गाने 'चुट्टामल्ले' (Chuttamalle) के दृश्यों का इस्तेमाल कर एआई (AI) के जरिए बनाए गए एक अश्लील वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने इसे बेहद घिनौना और शर्मनाक बताया है।

Ad

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया है।

"जहाँ नारियों को पूजा जाता है, वहाँ ऐसी हरकत शर्मनाक"- Jr. NTR

जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "घिनौना, बीमार और बेशर्म! जिस देश में महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां 'मातृदेवो भव:' केवल एक पंक्ति नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने गिर गए हैं कि वे एक महिला का अपमान करने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह की गंदी चीज बनाने के लिए एआई का दुरुपयोग करना शब्दों से परे शर्मनाक है।"

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी और सरकार से मांग

अभिनेता ने आगे चेतावनी देते हुए लिखा कि इस कंटेंट को बनाने और फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही इसे बढ़ावा दें। आज यह कोई और है, कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी हो सकती है।"

इसके साथ ही जूनियर एनटीआर ने सरकार और प्रशासन से एआई टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून और नियम बनाने की अपील की है।

'चुट्टामल्ले' गाने और फिल्म के बारे में

'चुट्टामल्ले' फिल्म 'देवरा' का एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। इस गाने को शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल रामाजो गय्या शास्त्री ने लिखे हैं। कोरतल्ला सिवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।