Movie prime
PMC_Hospital

Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'आखरी पारी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज़, थिएटर के अंदर फूटे पटाखे

एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास: 50 करोड़ के पार का आंकड़ा

Ad

 
Vijay Thalapati
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डेस्क | सिनेमा न्यूज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) आख़िरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। राजनीति में पूर्ण रूप से कदम रखने से पहले बतौर मुख्य अभिनेता यह विजय की आख़िरी फिल्म ('One Last Dance') मानी जा रही है, यही वजह है कि इसे लेकर दर्शकों और फैंस के बीच अभूतपूर्व दीवानगी देखने को मिल रही है।

Ad
Ad

एच. विनोथ (H. Vinoth) के निर्देशन में बनी इस पॉलिटिकल एक्शन-ड्रामा फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है।

एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास: 50 करोड़ के पार का आंकड़ा

महीनों के इंतजार, सेंसर संबंधी अड़चनों और लीक की अफवाहों के बावजूद 'जन नायकन' का जादू कम नहीं हुआ। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग से ही अपने पहले वीकेंड के लिए ₹50 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। इसमें से लगभग ₹30 करोड़ की कमाई अकेले पहले दिन (Day 1) की एडवांस बुकिंग से हुई है। तमिलनाडु और कर्नाटक में विजय की यह स्टारडम सिर चढ़कर बोल रही है।

Ad

निर्माता KVN का बयान:

"फिल्म का मुख्य भावनात्मक आधार 'बेटी सशक्तिकरण' (Girl Child Empowerment) है। यह केवल एक एक्शन ड्रामा नहीं बल्कि एक बेहद भावुक कहानी है, जो हर वर्ग के दर्शक को जोड़ेगी।"

जश्न बना आफ़त: बेंगलुरु के थिएटर में फैंस ने फोड़े पटाखे

विजय के राजनीति में जाने से पहले की इस आख़िरी फिल्म को फैंस एक त्यौहार ('Thiruvizha') की तरह मना रहे हैं। सिनेमाघरों के बाहर ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और कट-आउट्स पर दूध से अभिषेक करने के नज़ारे आम हैं।

हालाँकि, बेंगलुरु के एक सिनेमाघर से चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ स्क्रीन पर थलापति विजय की एंट्री होते ही उत्साहित फैंस ने हॉल के अंदर ही पटाखे फोड़ दिए। कुछ ही देर में पूरे हॉल में धुआँ भर गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से शेयर हो रहे हैं।

Ad

Jana Nayagan Twitter Review: कैसा है दर्शकों का रिस्पॉन्स?

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं (Early Twitter Reviews) मिलनी शुरू हो गई हैं:

  • फर्स्ट हाफ (पहला हाफ): कई दर्शकों के अनुसार फिल्म का पहला हाफ थोड़ा धीमा और बिखरा हुआ है। हालांकि, इंटरवल ब्लॉक (Interval Block) को काफी दमदार और फिल्म का मुख्य आकर्षण बताया जा रहा है।

  • एक्टिंग और म्यूजिक: थलापति विजय की स्क्रीन प्रेजेंस और अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

  • कमजोर पक्ष: कुछ यूजर्स ने फिल्म के वीएफएक्स (VFX) और बोबी देओल के विलेन वाले ट्रैक को थोड़ा कमजोर बताया है।

दमदार स्टार कास्ट और तकनीकी टीम

'जन नायकन' में स्टार्स की पूरी फौज मौजूद है। फिल्म में विजय के साथ:

  • मुख्य भूमिकाएँ: पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नरेन और प्रियामणि।

  • म्यूजिक: अनिरुद्ध रविचंदर

  • सिनेमैटोग्राफी: सत्यन सूरियान