Movie prime
PMC_Hospital

'Instagram लड़कियों के लिए है...': Elon Musk के विवादित बयान पर हंगामा, X यूजर्स ने ही पूछ लिए तीखे सवाल

टेक अरबपति एलन मस्क ने इंस्टाग्राम को बताया 'महिलाओं का ऐप', यूजर्स बोले— फिर X (ट्विटर) किसके लिए है? पढ़ें पूरा विवाद

Ad

 
mask
WhatsApp Group Join Now

Ad

सैन फ्रांसिस्को/नई दिल्ली : अपनी बेबाक और अक्सर विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले टेक अरबपति और 'X' (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह इंस्टाग्राम को लेकर दिया गया उनका एक विवादित बयान है। मस्क ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि "इंस्टाग्राम सिर्फ लड़कियों के लिए है।" उनके इस कमेंट के बाद इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है और यूजर्स मस्क को ही आड़े हाथों ले रहे हैं।

Ad

कहाँ से शुरू हुआ ताजा विवाद?

पूरे विवाद की शुरुआत 'गीगर कैपिटल' (@Geiger_Capital) नाम के एक X यूजर की पोस्ट से हुई। यूजर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा— "आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। यह स्वाभाविक रूप से महिलाओं का ऐप है, इसका कोई फायदा नहीं है।"

इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए एलन मस्क ने कमेंट कर दिया, "Instagram is for girls" (इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है)। मस्क की इस एक लाइन की टिप्पणी के बाद दोनों प्लेटफॉर्म्स (X और इंस्टाग्राम) के यूजर्स आमने-सामने आ गए और यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।

X पर ही यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल

मस्क के इस बयान पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

  • एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, "अगर इंस्टाग्राम सिर्फ लड़कियों के लिए है, तो फिर X किसके लिए है?"

  • वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इंस्टाग्राम सभी जेंडर के लोगों के लिए एक समान और स्वागत योग्य प्लेटफॉर्म है।

  • कई अन्य यूजर्स ने मस्क की इस सोच को लिंगभेदी (Sexist) और पुराना पूर्वाग्रह बताया।

मई में भी दिया था ऐसा ही बयान

यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने इंस्टाग्राम पर ऐसा कमेंट किया है। इससे पहले मई में भी उन्होंने कहा था कि इंस्टाग्राम सिर्फ महिलाओं के लिए है।

उस वक्त मस्क ने पुरुषों पर तंज कसते हुए लिखा था कि जब कोई वयस्क पुरुष उन्हें अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक भेजता है, तो उन्हें लगता है कि वह व्यक्ति जेंडर चेंज (ट्रांजिशन) कर रहा है। उस समय भी मस्क के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

मस्क के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। जहां मस्क के कुछ समर्थक इसे महज एक मजाक और इंस्टाग्राम के सामान्य ट्रेंड्स (जैसे फूड रील्स और स्टोरीज) पर तंज मान रहे हैं, वहीं बहुसंख्यक यूजर्स इसे एक लोकप्रिय ऐप को एक खास जेंडर से जोड़कर नीचा दिखाने की कोशिश बता रहे हैं।