Movie prime
Ad

Influencer Sweet Zannat विवाद: 19 मिनट के वायरल MMS से मचा बवाल, AI Deepfake का दावा-जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बढ़ाया हंगामा, इंफ्लुएंसर ने कहा-“ये वीडियो फेक है, मुझे बदनाम करने की साजिश”

Ad

 
Viral Video
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक कथित 19 मिनट के वायरल MMS वीडियो ने भारी हंगामा मचा रखा है। इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक पर इसे लेकर भारी हलचल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Sweet Zannat का है, जिसके बाद कई यूज़र्स लगातार लिंक खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

Ad
Ad
Ad

लेकिन इस पूरे विवाद पर खुद Sweet Zannat ने सामने आकर कहा है कि वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे AI Deepfake तकनीक से तैयार किया गया है।

कौन हैं Sweet Zannat?

मेघालय के महेंद्रगंज की रहने वाली Sweet Zannat इंस्टाग्राम पर डेली लाइफ व्लॉग और लाइफस्टाइल वीडियो पोस्ट करती हैं। उनकी इंस्टाग्राम आईडी @sweet_zannat_12374 है और हाल ही में वायरल विवाद के बाद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।

Ad


कैसे शुरू हुआ विवाद?

27 नवंबर से सोशल मीडिया पर एक 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रही लड़की का चेहरा Sweet Zannat से मिलते-जुलते होने का दावा किया गया और यूज़र्स ने इसे उन्हीं का वीडियो बताना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया गया कि वीडियो में दिख रही लड़की कोई “हमशक्ल” है या Deepfake है। कई अकाउंट्स ने वीडियो को गलत तरीके से Sweet Zannat के नाम से जोड़ा, जिससे मामला और बढ़ता गया।

Ad

Sweet Zannat ने दी सफाई-“वीडियो में मैं नहीं हूं”

विवाद बढ़ने पर 28 नवंबर को Sweet Zannat ने एक स्पष्टीकरण वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा-

  • “ध्यान से मेरा चेहरा और वायरल वीडियो देखो, क्या दोनों एक जैसे हैं?”
  • “मैं मुश्किल से 12th पास हूं… वायरल वीडियो में लड़की धाराप्रवाह अंग्रेजी में बात कर रही है।”
  • “ये पूरा वीडियो AI से बनाया गया Deepfake है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस विवाद की वजह से उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन यह उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन गया है।

हमशक्ल लड़की ने भी दी प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की के जैसा चेहरा होने का आरोप एक अन्य युवती पर भी लगाया गया, जिसने सोशल मीडिया पर कहा-“वीडियो में मैं नहीं हूं। मेरा नाम बार-बार खींचा जा रहा है। कृपया अफवाहें न फैलाएं।”
इसके बाद इस लड़की के तीन नए वीडियो भी वायरल हुए, जिन्हें यूज़र्स खूब शेयर कर रहे हैं।

Fake कंटेंट और Deepfake का बढ़ता खतरा

यह मामला सोशल मीडिया पर बढ़ते Deepfake वीडियो, गलत पहचान और महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
एक तरफ जहां लोग लिंक खोजकर अफवाहें फैला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित लड़कियां अपनी सफाई देकर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

Ad