अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र, सेहत में सुधार | बॉबी देओल एंबुलेंस से लेकर पहुंचे घर
बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, डॉक्टर बोले – अब घर पर होगा इलाज।
Nov 12, 2025, 09:18 IST
WhatsApp
Group
Join Now

मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया।
इस दौरान बॉबी देओल एंबुलेंस के साथ मौजूद रहे और पिता को घर तक लेकर गए। धर्मेंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।



डॉक्टरों ने दी सेहत पर जानकारी
धर्मेंद्र का इलाज देख रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने होम ट्रीटमेंट का फैसला किया है।”
डॉक्टर ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र की सेहत स्थिर है और उनकी मेडिकल टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

परिवार ने संभाली जिम्मेदारी
धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
एंबुलेंस के पीछे बॉबी देओल खुद कार से घर पहुंचे।
परिवार ने अभी तक धर्मेंद्र की सेहत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार है।

फैंस कर रहे हैं स्वस्थ होने की कामना
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के लाखों फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे प्यारे और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रहे हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से जानते हैं।


